Advertisement

ललितपुर के रमगढा में शान्तीनाथ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव 4 फरवरी से

रमगढ़ा  में शांतिनाथ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव 4 फरवरी से





महोत्सव की सफलता के लिए वृहद महोत्सव समिति और उपसमिति गठित

प्रतिनिधिमंडल  डीएम,एसपी, राज्यमंत्री  से मिला, तैयारियां जोरों पर

ललितपुर (उ०प्र०) 2-2-2020

जनपद की मड़ावरा तहसील के रमगढ़ा ग्राम में आगामी 4 फरवरी से मुनि श्री सुप्रभ सागर जी महाराज, मुनि श्री प्रणत सागर जी महाराज  के सान्निध्य में होने जा रहे श्री मज्जिनेंद्र शांतिनाथ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारी जोरों पर हैं।
 महोत्सव की सफलता के लिए एक वृहद आयोजन समिति  का भी गठन किया गया है जो आयोजन को सफल बनाने के लिए जुटी हुई है। पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजन समिति इस प्रकार बनाई गई है अध्यक्ष शाह शिवप्रसाद जैन, कार्याध्यक्ष डॉ. विजय कुमार कारीटोरन, महामंत्री प्रकाश चंद जैन कुसमाड वाले मडावरा,  मंत्री चौधरी देवेंद्र कुमार घुवारा, कोषाध्यक्ष शिक्षक विजय कुमार रजवांस, सिंघई प्रेमचंद ककरवाहा,  उपाध्यक्ष सेठ सनत कुमार कुटोरा,  प्रकाश चंद गुड्डा अमरमऊ, उत्तमचंद आदावन, रानू बरायठा, राकेश कारीटोरन, राजू सौरया मडावरा,  प्रसन्न कुमार बड़ागांव,  स्वागत अध्यक्ष चौधरी अभिनंदन अब्बू मडावरा, अशोक कुमार कपासिया मडावरा , कुंवर वीर सिंह बुंदेला रमगढ़ा, संयोजक वीरचंद जैन नेकोरा, राजकुमार शिक्षक गुढ़ा, प्रचारमंत्री डॉ.  सुनील संचय ललितपुर,  सुरेन्द्र कुमार सोजना, प्रकाश चंद अदवन, प्रियंक सराफ मड़ावरा,  उमेश जैन नेकोरा, उपमंत्री प्रकाशचंद बड़ागांव,  सुमित कुमार मोदी मडावरा, अखिलेश मंटू रामटोरिया,  अजित कुमार खुटगुवा, कल्याणचन्द्र कारीटोरन, अखिलेश बरायठा,  शांति कुमार बरायठा,  कार्यालय प्रभारी अशोक कुमार मैनवार, संजय कुमार भेलसी,  ऑडिटर राजेन्द्र ब्या बरायठा, राजेश रज्जू मडावरा अमृतलाल अदावन।

इसके अलावा वृहद  उप समिति का गठन भी किया गया है। जिसमें  मुनिसेवा समिति, भोजन व्यवस्था समिति, चौका व्यवस्था समिति, यातायात व्यवस्था, आवास समिति, सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासनिक व्यवस्था , पेयजल व्यवस्था, जुलूस व्यवस्था, पूजन व्यवस्था, पांडाल व्यवस्था, क्रय समिति, स्वास्थ्य और स्वच्छता समिति आदि विभिन्न उप समितियों का गठन कर लोगों को जिम्मेदारी सौपी गयी है। आयोजन में अनेक राजनीतिक, प्रसाशनिक गणमान्य लोगों को भी आमंत्रित किया गया है।


इस महामहोत्सव में सान्निध्य प्रदान करने के लिए मुनि श्री 108 सुप्रभसागर जी महाराज एवं  मुनि श्री  प्रणतसागर जी महाराज का मंगल पद विहार  रमगढ़ा के लिए चल रहा है। 3 फरवरी को उनका भव्य प्रवेश रमगढ़ा में होने की प्रबल संभावना है।
डीएम, एसपी, राज्यमंत्री से मिला प्रतिनिधि मंडल :
रमगढ़ा पंचकल्याणक समिति का प्रतिनिधि मंडल  जिलाधिकारी योगेश शुक्ल, पुलिस अधीक्षक  एमएम बेग व  उपजिलाधिकारी, राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ   से मिला। 

आमंत्रण पत्र के साथ व्यवस्थाओं के संबंध में की चर्चा की। प्रतिनिधि मंडल में अशोक रावत,  संयोजक वीरचन्द्र जैन नैकोरा (पूर्व प्रधान),प्रकाशचंद्र जैन पप्पू,  महामंत्री प्रकाश जैन मेडिकल,  प्रचारमंत्री डॉ सुनील संचय, अखलेश जैन शास्त्री, डॉ विजय, उमेश नेकौरा आदि ने जनपद के जिलाधिकारी  योगेश शुक्ला, पुलिस अधीक्षक एम एम बेग, व उपजिलाधिकारी अनिल मिश्र से मिले और उनको आमंत्रण पत्र भेट किया।  इस दौरान जल ,बिजली,सड़क,यातायात और सुरक्षा जैसे इंतजामों के लिये उनसे प्रतिनिधि मंडल ने चर्चा की । इस भव्य आयोजन की समुचित व्यवस्था के लिए प्रशासनिक सहयोग अत्यंत आवश्यक है। इस दौरान जिलाधिकारी ने भरपुर सहयोग देने का आश्वासन दिया । साथ ही किसी एक दिन आपके प्रोग्राम में शामिल होने को आश्वस्त किया।

छह  दिन तक चलने वाले इस महा महोत्सव में निकटवर्ती और दूरस्थ अनेक स्थानों से हजारों की संख्या में  श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना है। 4 फरवरी 2020 से 9 फरवरी 2020 तक यह आयोजन चलेगा।





सलाम खाकी न्यूज ललितपुर से पत्रकार इन्द्रपाल सिंह की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment