Advertisement

ललितपुर के मंडावरा के बढवार विद्यालय के अध्यापकों की लापरवाही से बच्चों का भविष्य खतरे मे , कैसे हो बेहतर पढाई

मनमर्जी से आते अध्यापक, चौपट हो रही पढ़ाई


व्यवस्थित ढंग से नहीं चल पा रहा बढवार का पूर्व माध्यमिक विद्यालय




अध्यापकों की लापरवाही से बच्चों की शिक्षा हो रही बाधित


ललितपुर (उ०प्र०) 13जनवरी 2020


    तमाम प्रयासों के बावजूद अध्यापकों की लेट-लतीफी पर अंकुश नहीं लग पा रहा। इससे शासन की मंशा पर पानी फिर रहा। तो वहीं अविभावक अपने बच्चों के खराब हो रहे भविष्य को लेकर चिंतित हैं।
      शासन द्वारा परिषदीय की व्यवस्थाओं को सुदृढ बनाने के लिए लाखों का बजट विद्यालयों में लाखों का बजट मुहैया कराया जाता है। विद्यालयों के विकास के लिए कंपोजिट ग्रांट दी जाती है।

 इसके पीछे मकसद परिषदीय विद्यालयों की दशा में बदलाव हो और बच्चों को उच्चकोटि की शिक्षा मिल सके। लेकिन कुछ अध्यापकों की लापरवाही से शासन की मंशा पर पानी फेरा जा रहा और बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा। जिससे बच्चों का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है।

विकास खण्ड क्षेत्र मड़ावरा के बढवार गांव में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय का संचालन नियमानुसार नहीं हो रहा है। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि स्कूल में कुल दो अध्यापक तैनात हैं जो समय से नहीं आते और अगर आते भी हैं तो ठीक तरह से बच्चों को पढ़ाते नहीं। आरोप लगाया कि तैनात अध्यापक क्रमबद्ध तरीके से विद्यालय आते हैं। जिस दिन ज्यादा सर्दी पड़े तो अध्यापक खुद की मर्जी से छुट्टी मना लेते। जिससे शिक्षण कार्य बाधित हो रहा।

इसके अलावा स्कूल परिसर में पेयजल का कोई उचित संसाधन नहीं है। बच्चों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ता है। स्कूल के शौंचालय गंदगी से बजबजा रहे जिनकी नियमित सफाई नहीं हो रही। विद्यालय की चारदीवारी क्षतिग्रस्त हो गई जिसे सुधारवाने की ओर जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया कि बच्चों को शासन की मंशानुरूप मध्याह्न भोजन उपलब्ध नहीं पा रहा।
.....


जो अध्यापक नियमित विद्यालय नहीं पहुंच रहे उनकी वेतन में कटौती की जाएगी। इसके अलााव मिड-डे मील नहीं बनाए जाने की जांच की करेंगे।
-रामगोपाल वर्मा, खण्ड शिक्षा अधिकारी मड़ावरा


सलाम खाकी न्यूज ललितपुर से पत्रकार इन्द्रपाल सिंह की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment