Advertisement

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ बस्ती के डीएम ने दी प्रतिकूल प्रविष्टि , मनमानी करने का चिकित्सक पर आरोप

 विभागीय कार्यो में रूचि न लेने तथा बार-बार निर्देशों की अवहेलना करने पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 अश्वनी तिवारी को डीएम आशुतोष निरंजन ने दी  प्रतिकूल प्रविष्टि 





बस्ती (उ०प्र०) 4 दिसम्बर 2019


 निदेशक पशुधन उ0प्र0 को भेजे गए पत्र में अपेक्षा की है कि इसे सेवा पुस्तिका में अंकित किया जाय।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा वृहद गो संरक्षण केन्द्र रमनातौफीर में मुख्यमंत्री के द्वारा बार-बार दिए गए निर्देश के अनुपालन में पर्याप्त संख्या में निराश्रित पशुओं को संरक्षित नही किया गया। इस केन्द्र की क्षमता 200 पशुओं की है जबकि यहॉ मात्र 44 पशु रखे गए है। मुख्य सचिव द्वारा 2 दिसम्बर को वीडियों कांफ्रेन्सिग की गई थी, जिसमें उनके द्वारा पशुओं को रखने के संबंध में भ्रामक सूचना दी गई।

इसके पूर्व आयोजित वीसी के बाद से विभिन्न गो आश्रय स्थलों में 415 पशु रखे गए परन्तु इसकी सूचना मण्डलायुक्त को समय से नही दी गई, जिसके कारण भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई। निराश्रित गोवंश पालने हेतु 332 पशुपालको को चिन्हित करते हुए उन्हें 417 पशुओं की सुपुर्दगी प्रस्तावित की गई, परन्तु पशुओं की सुपुर्दगी नही दी गई। इस कार्य में अनावश्यक रूप से विलम्ब किया गया।



सलाम‌ खाकी न्यूज बस्ती से राजमणि की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment