5 दिसम्बर को सायं 4 से 7 बजे तक बांदा मे होगा निरंकारी सन्त समागम का आयोजन
ललितपुर (उ०प्र०) 2 दिसम्बर 2019
सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का मानव कल्याण यात्रा प्रोग्राम उत्तर-प्रदेश के लगभग एक दर्जनजनपदों के लिये घोषित होने के बाद भक्तों में खुशी की लहर दौड़ गई है। ललितपुर जिला संयोजक अमान साहू एवं मीडिया सहायक मानसिंह ने बताया कि इस समय भक्तों के लिए खुशी भरी खबर है।बताया कि प्रधान कार्यालय सन्त निरंकारी मण्डल दिल्ली द्वारा सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का उत्तर-प्रदेश के विभिन्न जनपदों के लिए जारी किया गया है।
एकत्व, विश्व बंधुत्व, मानवता व सत्य अविनाशी निराकार की संदेश वाहक निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का आगमन बाँदा में 5 दिसम्बर को होगा। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन सानिध्य में 5 दिसंबर 2019 को सायं 4 से 7 बजे तक निरंकारी सन्त समागम का आयोजन बाँदा में पण्डित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय के विशाल प्रांगण में होगा।
समागम की जोरदार तैयारियां चल रहीं हैं, सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु एवं सेवादल के जवान कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने तथा गांव-गांव में प्रचार-प्रसार के अभियान में जुट गये हैं। उन्होंने बताया कि सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की प्रचार यात्रा का उद्देश्य ब्रम्हज्ञान के द्वारा अज्ञानता के अंधकार को दूर करना, रूढ़िवादियों से छुटकारा दिलाना, मानव मन की दीवारों को गिराकर एकत्व, विश्व बंधुत्व, प्रेम व भाईचारे की भावना को स्थापित करना है।
इसीलिए मिशन रक्तदान शिविरों, स्वच्छता अभियान आदि का आयोजन करता रहता है।
निरंकारी सन्त समागम में बाँदा जोन के ललितपुर, झाँसी, बाँदा, अतर्रा, बबेरू, तिंदवारी, नरैनी, बदौसा, चित्रकूट, शिवरामपुर, भरतकूप, कर्वी, मानिकपुर आदि स्थलों से श्रदालु पहुँचकर सतगुरु माता जी का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
No comments:
Post a Comment