Advertisement


 


केंद्रीय गृहमंत्री सौंपेंगे हरियाणा पुलिस को राष्ट्रपति कलर


डीजीपी हरियाणा ने मधुबन मे राष्ट्रपति कलर अंलकरण परेड की तैयारी का लिया जायजा


08 फरवरी, 2023, मधुबन: हरियाणा पुलिस को मिले, ‘राष्ट्रपति कलर’ सम्मान

को केंद्रीय गूहमंत्री श्री अमित शाह, मधुबन में 14 फरवरी को आयोजित होने

वाली निशान अलंकरण परेड में हरियाणा पुलिस को सौंपेगे। राष्ट्रपति कलर,

किसी भी वर्दीधारी संगठन को मिलने वाला सर्वोच्च सम्मान होता है। हरियाणा

पुलिस के महानिदेशक श्री प्रशांत कुमार अग्रवाल ने आज मधुबन पहुंचकर इस




परेड की तैयारी का जायजा लिया। हरियाणा पुलिस अकादमी के निदेशक डॉ सीएस

राव ने उन्हें परेड की तैयारी की जानकारी दी।


                परेड में भाग ले रहे अधिकारियों एवं जवानों का उत्साह

बढ़ाते हुए डीजीपी अग्रवाल ने कहा कि ‘राष्ट्रपति कलर’, मिलना हरियाणा

पुलिस की सेवा का सम्मान है। असंख्य जवानों, अधिकारियों ने जनसेवा में जो




खून-पसीना बहाया है, यह सम्मान उसी का परिणाम है और हमें इस पर गर्व है।

उन्होंने कहा कि ‘राष्ट्रपति कलर’ अलंकरण के लिए भव्य परेड आयोजित की

जाती है। इस परेड में शामिल होने वालों के लिए यह गौरवशाली और दुर्लभ

अवसर होता है। इस परेड में शामिल सभी भागीदारों  को अपना सर्वश्रेष्ठ

प्रदर्शन करना है। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस की आन-बान-शान को और

बुलंदियों पर ले जाना है।





                इस अवसर पर डीजीपी (अपराध) ओपी सिंह, एडीजीपी प्रशासन

एवं आईटी डॉ एएस चावला, एचपीए के निदेशक डॉ सीएस राव, एडीजीपी लॉ एण्ड

आर्डर संदीप खिरवार, रोहतक रेंज की एडीजीपी ममता सिंह, आइजीपी आधुनिकीकरण

अमिताभ सिंह ढिल्लों, आइजीपी सुरक्षा सौरभ सिंह, आइजीपी ट्रैफिक हरदीप

सिंह दून,  करनाल रेंज के आईजीपी सतेंद्र गुप्ता, एचपीए के डीआइजी डॉ

अरूण सिंह, डीआइजी लॉ एण्ड आर्डर ओपी नरवाल, डीआइजी एचएपी शिवचरण, परेड

कमांडर व एसपी अंबाला जश्नदीप सिंह रंधावा, एचपीएचसी के अधीक्षक अभियंता

सतीश शर्मा, कार्यकारी अभियंता नरेश गोश्वामी व संबंधित अधिकारीगण भी

उपस्थित रहे।

सलाम खाकी न्यूज़ फतेहाबाद से ब्यूरो चीफ़ उजागर सिंह की खास रिपोर्ट 


No comments:

Post a Comment