Advertisement

पुलिस विभाग में सेवा पुर्ण कर चुके पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए भव्य विदाई पार्टी का आयोजन किया गया

   पुलिस अधीक्षक श्री लोकेंद्र सिंह, आईपीएस के निर्देशानुसार आज जिला पुलिस लाइन हिसार स्थित आधिकारिक मेस में पुलिस विभाग में सेवा पुर्ण कर चुके पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए भव्य विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। पुलिस विभाग से सेवानिवृत जवान जिन्होने अपने सेवाकाल के दौरान ईमान्दारी व निष्ठा से कार्य करके पुलिस विभाग का गौरव बढ़ाया है उन्हे आज मान और सम्मान सहित पुलिस उप अधीक्षक श्री अशोक कुमार, एचपीएस द्वारा :-

1. निरीक्षक ओम प्रकाश 

2. ई/उप निरीक्षक दलबीर सिंह

3.ई/उप निरीक्षक रविंद्र सिंह

4.ई/सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार

5. ईएचसी मेवा सिंह को फूल मालाऐं पहनाकर, सम्मान स्वरूप स्मृति चिह्न व उपहार देकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य व स्वस्थ सेहत की कामना की। 

     पुलिस उप अधीक्षक महोदय ने विदाई पार्टी में सेवानिवृत होने वाले पुलिस कर्मचारियों और उनके परिवारजनों का पुनः स्वागत कर बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य व स्वस्थ सेहत की कामना करते हुए कहा कि पुलिस विभाग में रहते हुए पुलिस कर्मचारियों को अपने परिवार के लिए बहुत कम समय मिलता है। सेवानिवृति के बाद आप सभी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे व परिवार को समय दे। खुद भी नशे से दूर रहे और अपने आस पास रहने वाले नागरिकों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें।

      आज के इस विदाई समारोह में कल्याण निरीक्षक वीरेंद्र, लाइन प्रबंधक उप निरीक्षक सतबीर सिंह सहित पुलिस के कर्मचारी व सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के परिवारजन मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment