Advertisement

एनसीसी इकाई द्वारा एनसीसी दिवस और फ़्रेशर पार्टी का आयोजन


आज दि० 26 नवंबर 2022 को श०मं०पा० राजकीय पीजी कॉलेज, माधवपुरम् में एनसीसी इकाई द्वारा 22 यूपी गर्ल्स बटालियन, मेरठ के कमांडिंग आफिसर कर्नल महेश चौहान तथा महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह के संरक्षण तथा एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट (डा.) लता कुमार के संयोजन में एन०सी०सी० दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कैडेट्स द्वारा विविध आयोजन किए गए। सर्वप्रथम महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने संविधान दिवस के अवसर पर कैडेट्स को संविधान संरक्षण की शपथ दिलाई।

तत्पश्चात् लैफ़्टिनेंट प्रो. लता कुमार के साथ कैडेट्स द्वारा राजनीति विज्ञान विभाग में जाकर भारत के संविधान की प्रतिकृति का अवलोकन किया गया। आज पर्यावरण संरक्षण दिवस के अवसर पर एनसीसी इकाई द्वारा पौधारोपण किया गया और एक पौधा महाविद्यालय में लगाया गया। आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत भारतीय विरासत सप्ताह के उपलक्ष्य में एनसीसी इकाई द्वारा एक कोलाज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें कैडेट्स ने भारतीय प्राचीन मंदिरों पर कोलाज निर्मित किए।



महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने कोलाज का अवलोकन किया और कैडेट्स के प्रयासों की प्रशंसा की। एनसीसी दिवस की पूर्व संध्या पर एनसीसी दिवस का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने फ़ीता काटकर किया। एनसीसी अधिकारी लैफ़्टिनेंट प्रो. लता कुमार ने बैज लगाकर और पौधे से प्राचार्य का स्वागत किया।


सर्वप्रथम कैडेट ख़ुशी शर्मा ने एन०सी०सी० दिवस आयोजन की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात् कैडेट ख़ुशी सिंह व कैडेट विशाखा ने देशभक्ति नृत्य तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया। महाविद्यालय प्राचार्य ने सत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कैडेट्स को पुरस्कार प्रदान किए । इस अवसर पर वरिष्ठ कैडेट्स द्वारा नवागत कैडेट्स को फ़्रेशर पार्टी भी दी गई।




रैंप वॉक, सांस्कृतिक प्रस्तुति और प्रदर्शन के आधार पर कैडेट रवीना मिस फ़्रेशर चुनी गईं। कैडेट रेखा बेस्ट रैंप वॉकर चुनी गईं। कैडेट्स को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने उन्हें एन०सी०सी० के ध्येय बताते हुए अनुशासन को अपने जीवन में सहज रूप से उतारने के लिए कहा तथा महाविद्यालय में एन०सी०सी० कैडेट्स की प्रभावी भूमिका और विभिन्न क्षेत्रों में उनकी सफलता पर बधाई भी दी।





डा० लता कुमार ने महाविद्यालय में एन०सी०सी० के इतिहास और कैडेट्स की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और एनसीसी दिवस की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम का संचालन कैडेट आँचल ने किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एनसीसी गीत का गान किया।





समस्त आयोजनों को सफल बनाने में अंडर ऑफ़िसर सुबधी, सार्जेंट मीनू, कॉरपोरल ख़ुशी, ख़ुशी सिंह, सलोनी वर्मा, लांस कॉरपोरल तनु ओझा, सिमरन, प्रियंका, निक्की, तनु, आँचल चौधरी कैडेट प्राची, ख़ुशबू, ख़ुशी शर्मा, उमा, आदि ने सक्रिय सहयोग दिया। 22 यूपी गर्ल्स बटालियन से पीआई गुरदेव सिंह उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन डा. उषा साहनी ने किया। महाविद्यालय के प्राध्यापक  डा० ऋचा राणा, डा. गौरव भी उपस्थित रहे।

@Salam Khaki News

8010884848
7599250450

No comments:

Post a Comment