Advertisement

यमुना में डूबे मजदूर को बचाने के लिए एसआई ने लगाई छलांग, मजदूर की मौत, एसआई सम्मानित!


कैराना। साथियों के साथ यमुना में नहा रहें मजदूर की गहरे पानी में डूबने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जनपद संभल के गांव सैहदपुर निवासी 30 वर्षीय अजय तहसील क्षेत्र के गांव पठेड के पास यमुना के बंधे की मरम्मत का काम करता था। बृहस्पतिवार की दोपहर अजय अपने अन्य साथियों के साथ यमुना में स्नान कर रहा था। इसी दौरान अजय यमुना के गहरे पानी में डूब गया। अन्य मजदूरों के द्वारा शोर मचाया गया। वहीं यमुना के बंदे से गुजर रहें कोतवाली में तैनात एसआई राजकमल ने डूब रहें मजदूर को बचाने के लिए यमुना में छलांग लगा दी और मजदूर को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी अनिल कपूर वान ने बताया कि यमुना में डूबने के कारण एक मजदूर की मौत हुई हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा हैं। उधर पुलिस क्षेत्राधिकारी बिजेंद्र सिंह भड़ाना ने एसआई राजकमल को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

@Salam Khaki

8010884848

7599250450

No comments:

Post a Comment