Advertisement

*पुलिस अधीक्षक हिसार ने किया जेल का औचक निरीक्षण*

*पुलिस अधीक्षक हिसार ने किया जेल का औचक निरीक्षण*


       पुलिस अधीक्षक हिसार श्री लोकेन्द्र सिंह , आईपीएस ने आज पुलिस अधिकारियों सहित हिसार में स्थित जेल-1 और जेल -2 का निरीक्षण किया। 

      पुलिस अधीक्षक महोदय, पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों सहित जेल में बंद रहकर आपराधिक गतिविधियों में शामिल अपराधियों पर लगाम लगाने, जेल में बंद कैदियों के बीच होने वाले लड़ाई झगड़ो पर अंकुश लगाने व जेल में मोबाइल फ़ोन मिलने वाली वारदातों के मध्यनजर आज जेल के औचक निरीक्षण पर पहुँचे। पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने कैदियों के रहने वाली बरीको, खाना खाने के स्थान और उनके स्नानगृहो को गहनता से जांच की। जांच के दौरान जेल से कुछ भी संधिग्ध नही मिला। इसके बाद पुलिस अधीक्षक महोदय ने कैदियों को दिए जाने वाले खाने व अन्य सुविधाओं के बारे में भी पूछताछ कर उनके रहने की बरीको के साथ साथ आस पास की जगह की भी गहनता से जांच की। साथ ही कैदियों को आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।

सलाम खाकी न्यूज से क्राईम रिपोर्ट सुमित कुमार

No comments:

Post a Comment