Advertisement


 

व्यापारी निर्भय होकर अपना व्यापार करें, पुलिस  हर समय व्यापारियों की सुरक्षा व सहायता के लिए तैयार: पुलिस अधीक्षक 


सलाम खाकी न्यूज़


फतेहाबा,21 मार्च। व्यापारियों को भयमुक्त होकर अपना काम करना चाहिए, पुलिस हर समय व्यापारियों व आमजन की सुरक्षा एवं सहायता के लिए मुस्तैद है। यह बात पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भोरिया ने सोमवार को अनाज मंडी भूना के व्यापारियों को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम में पहुंचे पुलिस अधीक्षक का व्यापारियों ने भव्य स्वागत किया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि व्यापारी निर्भय होकर अपना व्यापार करें, पुलिस हर समय आम लोगों व व्यापारियों की सुरक्षा के लिए




 तत्पर है। उन्होंने कहा कि गेहूं एवं सरसों की फसल के सीजन में अनाज मंडी एरिया में पुलिस गश्त को बढ़ा दिया जाएगा। एसपी ने व्यापारियों से आव्हान किया कि सीजन के दौरान प्रवासी मजदूरों की वेरिफिकेशन पुलिस थाने में जरूर करवाएं। क्योंकि ऐसा करने से प्रवासी मजदूर किसी भी प्रकार की वारदात करके गायब हो जाता है तो व्यापारियों व पुलिस के लिए सहायक रहेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यापारी को किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो वह पुलिस को बता सकता है। उन्होंने व्यापारियों व पुलिस के बीच भाईचाराव तालमेल बनाए रखने को लेकर आव्हान किया। एसपी ने व्यापारियों से कहां की वे अपने प्रतिष्ठान पर सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवाएं ताकि किसी भी वारदात का समय रहते पता लगाकर उन पर रोक लगाई जा सके। व्यापार मंडल के सदस्यों ने शहीद चंद्रशेखर पार्क के पास पुलिस चौकी बनाए जाने की मांग रखी। भूना क्षेत्र मे पुलिस ने पिछले कई दिनों से अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाया है। एसपी सुरेंद्र सिहं भोरिया ने कहा कि पुलिस चौकी को लेकर व्यापारियों के सहयोग से ठोस समाधान निकालने की रणनीति तैयार की जाएगी। इस अवसर पर व्यापार मंडल के पूर्व प्रधान कैलाश बंसल, हरीश परूथी, लायंस क्लब के पूर्व प्रधान अशोक कत्याल, एसएचओ कुलदीप सिंह,  हरिओम गोयल, बीआर चौधरी, नरेंद्र सिंह कुंडू, शिव कावड़ संघ के प्रधान बृजलाल बंसल, चांदी राम कड़वासरा, कमल सिंह बराड़, बलजीत सोनी, दीपक कंबोज, विकास कुमार, पवन कुमार सिंगला, बजरंग बंसल, फकीर चंद मित्तल, सुरेश बरवालिया, प्रदीप बंसल, सुशील सिंगला, अंकित बंसल, सचिन कुमार आदि मौजूद थे। 

सलाम खाकी न्यूज़ फतेहाबाद से

 ब्यूरो चीफ़

 उजागर सिंह की रिपोर्ट






....
.





No comments:

Post a Comment