Advertisement


 

जिला में 359 स्थानों पर भाजपा मनाएगी  सुभाष चन्द्र बोस की जयंती, तैयारियां पूर्ण: जगदीश चौपड़ा

कहा, शहीदों के परिवारों को भी किया जाएगा सम्मानित

फतेहाबाद: 21 जनवरी  स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा पूरे वर्ष अमृत महोत्सव मना रही है। इसी कड़ी में राजनीति से ऊपर उठकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी 23 जनवरी को क्रान्तिकारी नेता सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह जानकारी मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी व भाजपा के जिला प्रभारी जगदीश चौपड़ा ने आज प्रैसवार्ता के दौरान दी। जगदीश चौपड़ा आज भाजपा के जिला कार्यालय में पत्रकार साथियों को संबोधित कर रहे थे। पत्रकार सम्मेलन में रतिया के विधायक लक्ष्मण नापा, भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा, पूर्व विधायक स्वतंत्र बाला चौधरी तथा भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा भी उपस्थित रहे। जगदीश चौपड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि क्रान्तिकारी नेता सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती को लेकर भाजपा द्वारा प्रदेशभर में 7500 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।



 इसी कड़ी में फतेहाबाद जिले में प्रत्येक गांव व प्रत्येक वार्ड में जयंती मनाई जाएगी। जिला में 359 स्थानों पर जयंती कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिसमें प्रत्येक कार्यक्रम में कम से कम 75 देशभक्तों की मौजूदगी रहेगी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर आजाद हिन्द फौज, स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों के परिवारों को भी सम्मान दिया जाएगा। जगदीश चौपड़ा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अनदेखी करते हुए कभी भी वीर शहीदों को इतिहास के सामने नहीं आने दिया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष औम प्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में भाजपा के 128 नेताओं व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने काला पानी, अंडमान निकोबार का दौरा किया और वहां पर सेल्यूलर जेल, वाईपर द्वीप, काला पानी काल कोठरी और अन्य जगह पर गए, जहां पर उन्हें देश के लिए शहीद हुए अनेक लोगों के बारे में पता चला, जिनका इतिहास में कोई भी रिकॉर्ड नहीं है। भाजपा राष्ट्रीय सोच व राष्ट्र सेवा करने वाली पार्टी है। भाजपा द्वारा इन लाखों शहीद वीरों को नमन करके इनके इतिसहास के बारे में जन जन को देशभक्ति में पिरोएगा। इस अवसर पर जगदीश शर्मा, शम्मी ढींगड़ा, डा. रणजीत ओड, अशोक जाखड़, जगदीप मोंगा, चन्द्र प्रकाश बजाज इत्यादि कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।


सलाम खाकी न्यूज़ फतेहाबाद से

 ब्यूरो चीफ़

 उजागर सिंह की रिपोर्ट



....

No comments:

Post a Comment