Advertisement



 करनाल CIA 2 को मिली बड़ी सफलता

*शादी करने के बाद जेवरात लेकर फरार होने वाली दुल्हन व उसका गिरोह के दो महिला सहित 4 आरोपी काबू।

 


 *आरोपियों का गिरोह हरियाणा व पंजाब में ऐसी कई वारदातों को दे चुका था अंजाम,* 



सलाम खाकी न्यूज़


24 सितम्बर 2021           जिला पुलिस करनाल की सीआईए टू की टीम द्वारा एक ऐसे गिरोह को गिरफ्तार करने में कायमाबी की है जो एक महिला की लोगों से शादी करवाने के नाम पर लोगों से मोटी रकम वसूलते थे और शादी हो जाने के बाद नई नवेली दुल्हन ही शादी के सारे जेवरात व नगदी लेकर घर से फरार हो जाती थी। सीआईए टू

 इंचार्ज निरीक्षक मोहनलाल के नेतृत्व व एएसआई मनोज कुमार की अध्यक्षता में टीम द्वारा गिरोह के *चार सदस्यों 1. रिम्पी उर्फ प्रीति पत्नी



 राजीव कुमार वासी गली न0.3 कुकेड बाजार जागराओं जिला मोगा पंजाब हाल लुधियान पंजाब 2. परमजीत कौर उर्फ पम्मी पत्नी शिव कुमार वासी गुरू गोबिंद सिंह नगद शिमला पुरी लुधियान पंजाब 3. हैरी सिंह पुत्र गुरदेव सिंह वासी मान पैलेस बसंत बिहार



 लुधियान पंजाब व 4. सोहन सिंह पुत्र सुरजेन सिंह वासी अमेर कालोनी ताजपुर रोड लुधियान पंजाब* को कल दिनांक 23.09.2021 को करनाल से गिरफ्तार किया गया।





आरोपियों से प्रारम्भिक पूछताछ व अन्य विश्वसनीय साक्ष्यों के आधार पर जांच में खुलासा हुआ कि 1. संतोष राणा पत्नी मेमसिंह वासी गांव कालरम जिला करनाल हाल बरसत रोड घरौंडा, 2. शमसेरसिंह उर्फ शेरा वासी जाटल रोड पानीपत व 3. अजित पुत्र रोहताश वासी जटीपुर पानीपत, अलग-2 जगह पर लोगों की शादी करवाने का काम करवाते हैं। जिन्होने इस काम के लिये घरौंडा व पानीपत में अपने मैरिज ब्यूरो खोल रखे हैं। पंजाब के रहने वाले चारों आरोपी इन मैरिज ब्यूरो चलाने वालों के सम्पर्क में रहते थे। मैरिज ब्यूरो में ऐसे व्यक्ति भी आते थे जिनकी किसी वजह से शादी नही हो पाती थी और शादी के लिये इन मैरिज ब्यूरो के चक्कर काटते थे। ठगी का सारा खेल यंही से शुरू होता था। मैरिज ब्यूरो चलाने वाले ऐसे लोगों को विश्वास में लेते थे और सामने वाले की हैसियत के हिसाब से उससे रूप्ये की मांग करके  शादी करवाने की बात करते थे व उनको  लडकी (रिम्पी उर्फ प्रीति) की फोटो वगैरहा दिखाकर उनको शादी के लिये राजी कर लेते थे।


CIA 2 इंचार्ज इंस्पेक्टर मोहनलाल 

  जिसके बाद आरोपी हैरी सिंह, सोहन सिंह व परमजीत कौर लडकी के रिश्तेदार व बिचौलिये बनकर लडके वालों केे घर जाते थे ताकि किसी को किसी तरह की गडबडी या अंदेशा ना हो। आरोपीगण मिलकर आरोपी महिला रिम्पी उर्फ प्रीति के साथ उक्त व्यक्ति की शादी करवा देते थे। शादी करवाने के लिये मैरिज ब्यूरो चलाने वाले आरोपी इन आरोपियों से कमीशन लेते थे। आरोपी रिम्पी चार से पांच दिन या जैसा मौका लगता था अपनी कथित ससुराल में रहती थी और जैसे ही उसे भागने का मौका लगता था तो वह शादी के सारे जेवरात व नगदी लेकर घर से फरार हो जाती थी। इसके अलावा भी आरोपी लडके वालों को रिश्ता तोडने की धमकी देकर या अन्य किसी वजह के लिये झूठ बोलकर शादी से पहले व शादी के बाद उनसे रूप्ये ऐंठते थे। आरोपियों द्वारा हरियाणा व पंजाब में ऐसी कई वारदातों को अंजाम दिया जा चुका है। जिनमें जिला करनाल की भी एक वारदात शामिल है। इस मामले में आरोपी अजित उपरोक्त को दिनांक 25.08.2021 को पहले ही करनाल पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है। महिला आरोपी संतोष राणा को ऐसे ही एक मामले में पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है।


 *जिला करनाल की जिस वारदात को आरोपियों द्वारा अंजाम दिया गया था वह निम्न है-* 





  मुकदमा नम्बर 411 दिनांक 14.07.2021 धारा 406, 420, 379, 120बी, 506 आईपीसी थाना घरौंडा जिला करनाल। यह मामला शिकायतकर्ता रणधीर सिंह पुत्र देवी सिंह वासी गांव शेखपुरा खालसा जिला करनाल के ब्यान पर बाबत उपरोक्त आरोपियों द्वारा मिलकर उसके लडके रमन से रिम्पी उर्फ प्रीति की शादी करवाने, 4.50 लाख रूप्ये ऐंठने व शादी के 5-6 दिन बाद रिम्पी द्वारा सारे जेवरात लेकर फुर्र हो जाने बारे दर्ज रजिस्टर किया गया था। आरोपियों को आज पेश अदालत करके 02 दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया। दौराने रिमाण्ड आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जायेगी व फरार आरोपी शमसेर सिंह को गिरफ्तार किया जायेगा व अन्य दोनों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर रिमाण्ड पर लिया जायेगा और गहनता से पूछताछ की जायेगी।



सलाम खाकी न्यूज़ से

 ब्यूरो चीफ़

 उजागर सिंह की रिपोर्ट










...





No comments:

Post a Comment