Advertisement

बजरिया पुलिस ने 45 किलो गौ मास के साथ 7 मास तस्करो को किया गिरफ्तार*


कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस ने प्रतिबंधित गौ  मांस की 

तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 7 लोगों को 

रंगे हाथ गौ मास के साथ  गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस को

तकरीबन 45 किलो  गौ मांस बरामद हुआ। पकड़े गए लोग काफी समय

से तस्करी  के कारोबार में लिप्त हैं। आपको बता दें कि पुलिस को शहर 

में काफी समय से प्रतिबंधित गौ मांस की तस्करी की जानकारी मिल रही

थी. सटीक सूचना पर एसपी पश्चिम के नेतृत्व में बजरिया पुलिस की टीम ने बकरमंडी से पुलिस ने गौ मांस के साथ मो राईस कुरैसी निवासी लाटूशरोड थाना अनवरगंज, मेराज अहमद,मो यासीन,इरफान,मो जैद,इरशाद,अबरार, को गिरफ्तार कर लिया। आपको जानकारी के अनुसार बता दे कि राईस कुरैसी इस कारोबार को बहुत ही दिन से संचालित कर रहा था। बीते दिनों थाना अनवरगंज पुलिस ने इसको मास के साथ रंगे हांथो पकड़ा था लेकिन ये गिरोह थाने से ही छोड़ दिया गया था। जिसको आज बजरिया पुलिस ने गौ मास के साथ गिरफ्तार कर के इसका खुलासा किया। ये गिरोह चौबेपुर थाने में भी गौ मांस का कारोबार करता था वहाँ भी पुलिस  ने गिरफ्तार किया था लेकिन कुछ सफेद पोश और थाने में अच्छी पकड़ रखने वाले लोग हमेशा मदद करके छुड़ा लेते थे।

No comments:

Post a Comment