Advertisement

रतिया मर्डर मामलें में पुलिस ने एक ओर आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल,

रतिया मर्डर मामलें में पुलिस ने एक ओर आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल,
फतेहाबाद, 8 अगस्त। रतिया शहर में साहिल उर्फ सागर नामक युवक की हत्या के मामले में जांच को आगे बढ़ाते हुए  रतिया शहर पुलिस ने मामले में चौथे आरोपी रतिया निवासी रविन्द्र सिंह को कल रतिया से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक मोबाइल और मोटरसाइकिल भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत हिसार भेज दिया है। थाना शहर रतिया प्रभारी मनदीप सिहं ने बताया कि इस मामले में तीन आरोपी राहुल रत्ताखेड़ा, सुभाष सुखलमपुर व अक्षय सुखलमपुर को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने इस मामले में चौथे आरोपी रविन्द्र सिंह उक्त को गिरफ्तार किया है।सलाम खाकी न्यूज फ़तेहाबाद से ब्युरो चीफ़ उजागर सिंह की रिपोर्ट 


 


 

No comments:

Post a Comment