Advertisement

शिवरात्रि पर्व पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त




शिवरात्रि पर्व पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त
फतेहाबाद, 18 जुलाई।
जिलाधीश डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ ने शिवरात्रि पर्व के अवसर पर 18 व 19 जुलाई को जिला में कानून व्यवस्था बनाए रखने व किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किए है। जिलाधीश ने दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 22(1) व 23(2) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग 





करते हुए ये आदेश जारी किए है। जिलाधीश ने बताया कि 19 जुलाई को शिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा, जिसके चलते काफी लोग मंदिरों में पूजा पाठ करने के लिए इक्_े होंगे। ऐसी स्थिति में कोरोना संक्रमण के बढऩे की संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने यह भी बताया कि इस भीड़ का फायदा उठाकर असामाजिक तत्व पूजा पाठ में व्यवधान पैदा कर सकते हैं। इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने व किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए है।






जिलाधीश ने तहसीलदार विजय कुमार को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया है और उनके साथ थाना प्रबंधक शहर फतेहाबाद को ड्यूटी पर लगाया है। इसी प्रकार से उप तहसीलदार राजेश गर्ग व उनके साथ थाना प्रबंधक सदर फतेहाबाद, तहसीलदार प्रकाश चंद व उनके साथ थाना प्रबंधक शहर टोहाना, बीडीपीओ नरेन्द्र कुमार व उनके साथ थाना प्रबंधक सदर 




टोहाना, तहसीलदार विजय मोहन सियाल व उनके साथ थाना प्रबंधक शहर रतिया, उप तहसीलदार भजन दास व उनके साथ थाना प्रबंधक सदर रतिया, बीडीपीओ विनय कुमार व उनके साथ थाना प्रबंधक भट्टू कलां, बीडीपीओ महेन्द्र सिंह व उनके 



साथ थाना प्रबंधक भूना, उप तहसीलदार रामचंद व उनके साथ थाना प्रबंधक जाखल तथा उप तहसीलदार गोपीचंद को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट व उनके साथ महिला थाना प्रबंधक फतेहाबाद को ड्यूटी पर नियुक्त किया है।


सलाम खाकी न्यूज से 
ब्युरो चीफ़ 
उजागर सिंह की रिपोर्ट 




...

No comments:

Post a Comment