Advertisement

लॉकडाउन के उल्लंघन पर पुलिस ने किए 6 लोगों पर मामलें दर्ज

फतेहाबाद, 05 अप्रैल। जिला पुलिस ने लॉकडाउन के उल्लंघन करने वालों खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए 6 लोगों के खिलाफ धारा

188 के तहत कार्यवाही की है। पुलिस ने संबंधित थानों मे मामले दर्ज कर कार्यवाही शुरु कर दी है। फतेहाबाद शहर पुलिस ने दो

जगहों पर कार्यवाही करते हुए सागर उर्फ काकू निवासी भोडिया खेडा व ठाकर बस्ती फतेहाबाद से अरुण गर्ग को लॉकडाउन का

उल्लंघन करते व अवैध शराब सहित काबू किये है। वही दुसरी और थाना सदर फतेहाबाद पुलिस ने राधेश्याम निवासी बड़ोपल व सदर

टोहाना पुलिस ने मनोज, मोहनलाल व सतीश निवासी समैन के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन करने पर कार्यवाही की है।

 पुलिस ने उपरोक्त सभी को गिरफ्तार कर संबंधित थानों मे मामले दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरु कर दी है।

No comments:

Post a Comment