Advertisement

ललितपुर न्यूज : अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग इकाई ललितपुर का हुआ गठन




जिलाध्यक्ष शिक्षक इंद्रपाल सिंह एरावनी बनाये गए


ललितपुर ( उ०प्र०) 9 मार्च 2020


 रविवार को सदर कोतवाली के सामने गांधी शिक्षक रेन वेसरा परिसर में महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वयंप्रभा दुबे के मुख्यातिथ्य व वरिष्ठ समाजसेवी बाबू गंधर्व सिंह लोधी की अध्यक्षता तथा सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, अपर जिलाधिकारी त्रिपाठी, प्रदेश अध्यक्ष जयनारायण चासौलिया, विकास चतुर्वेदी, सुनील राजपूत, एड हरदयाल सिंह लोधी के विशिष्ट अतिथ्य में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन का गठन हुआ,


 और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्त के समक्ष दीपप्रजलन कर किया। तदुपरांत इसके मानव अधिकार संगठन के पदाधिकारियों ने अतिथियों का मालार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने देश मे हो रहे अपराध पर नियंत्रण रखने हेतु जोर दिया 


वहीं महिला दिवस के अवसर पर शुभकामनायें देते हिये महिलाओं के प्रति सम्मान बिभिन्न क्षेत्रों में अग्रसर करने हेतु सहयोग करने पर जोर दिया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि मानव अधिकार आयोग मानव समाज के निर्वाहन करने में हमेशा सहयोग करेगा, और बंचित समाज को उनके न्यायहक की लड़ाई में पूर्णतः सहयोग करेगा। कार्यक्रम के अंत मे मानवाधिकार आयोग के समस्त पदाधिकारियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र दिए गए। 


इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत, ज्योति सिंह, पुलिस एसआई पारुल चंदेल, मनोज कुमार सिंह, एड जगभान सिंह सैदपुर, स्वामी ब्रह्मानन्द विग्रेड जिलाध्यक्ष देवसिंह महेशपुरा, पत्रकार धनीराम सिंह राजपूत जिला महामंत्री लोधी महासभा, कोषाध्यक्ष एड शशिकान्त सिंह, ऋचा अग्रवाल, बहुजन समाज पार्टी पूर्व जिलाध्यक्ष जानकी प्रसाद बौद्ध, प्रदेश सचिव देवेंद्र सिंह बरौदिया,


 जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह, नीलेश साहू, रामकुमार निरंजन, सहदेव सिंह, शिवम सिंह, अमर विश्वकर्मा, पहिलवान सिंह, हेतराम झा, एड रक्षपाल सिंह, दुष्यंत सिंह, गिरवल सिंह, के अलावा भारी संख्या में सामाजिक पदाधिकारी उपस्थित रहे और कार्यक्रम का संचालन विमुक्त घुमंतू जनजाति परिषद के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह लोधी करमरा ने किया, और कार्यक्रम के आयोजक मानव अधिकार संगठन के जिलाध्यक्ष शिक्षक इंद्रपाल सिंह लोधी रहे।




सलाम खाकी न्यूज ललितपुर से पत्रकार इन्द्रपाल सिंह की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment