Advertisement

ललितपुर न्यूज़ : अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा व स्वामी ब्रह्मानंद ब्रिगेड के संयुक्त तत्वाधान में हुआ शपथ ग्रहण समारोह

लोधी क्षत्रिय महासभा ललितपुर इकाई का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ,,,



शपथ ग्रहण समरोह में दर्जनों राष्ट्रीय पदाधिकारी रहे मौजूद,,,,

ललितपुर (उत्तर प्रदेश) 1 मार्च 2020

आज रविवार को शिक्षक गांधी रेन बसेरा में अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा व स्वामी ब्रह्मानन्द विग्रेड के संयुक्त तत्वाधान में शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह का आयोजन सम्पन्न हुआ।

 जिसमें स्वामी ब्रह्मानन्द बिग्रेड प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष हमीरपुर लक्ष्मीनारायण दादा मुख्य अतिथि एवं प्रांतीय महामंत्री बाबू गंधर्व सिंह लोधी की अध्यक्षता एवं राष्ट्रीय महासचिव हरपाल सिंह, वरिष्ठ प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सिंह के विशिष्ट अतिथि रहे। सर्व प्रथम मां सरस्वती व स्वामी ब्रह्मानन्द महाराज, महारानी अवंतीबाई लोधी के चित्र के समक्ष अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीपप्रजलन किया और तिलक लगाकर मालार्पण कर कार्यक्रम को शुभारंभ किया।

इसके बाद अतिथियों द्वारा नियुक्त किये गए पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र दिए गए, और साल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। इसके बाद समारोह में उपस्थित अतिथियों ने  बारी-बारी से संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु विस्तार पूर्वक चर्चा की।

इस दौरान जिलाध्यक्ष भरत सिंह लोधी, जिला महामंत्री पत्रकार धनीराम सिंह राजपूत करौंदा, कोषाध्यक्ष एड शशिकान्त सिंह, जिलाउपाध्यक्ष दुष्यंत सिंह, स्वामी ब्रह्मानन्द विग्रेड जिलाध्यक्ष देव् सिंह महेशपुरा, विमुक्त घुमंतू एवं जनजाति जिलाध्यक्ष एड मुकेश कुमार सिंह करमरा को विधिवत तरीके से शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह में एड हरदयाल सिंह, ज्योति सिंह, जिलाध्यक्ष वलवंत सिंह,  एड जगभान सिंह राजपूत सैदपुर, जिलापंचायत सदस्य प्रतिनिधि रहीश सिंह राजपूत,

मुन्नालाल राजपूत, राघवेंद्र सिंह सैदपुर, बलराम सिंह जरया, ब्रजेश सिंह, चन्द्रपाल सिंह, जुझार सिंह, गिरवल सिंह, निर्मल सिंह, पुष्पेंद्र सिंह बिल्ला, कल्याण सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, लाखन सिंह कारीटोरन, बहादुर सिंह, अनुरुद्ध सिंह, हुकुम प्रताप सिंह, वीरसिंह, क्षेत्र पंचयत सदस्य गजेंद्र सिंह, माधव सिंह, धर्मेंद्र सिंह, शिक्षक ऊदल सिंह, फूल सिंह,  हलकाई सिंह, भरत सिंह रामपुरा, अजयपाल सिंह के अलावा भारी संख्या में सामाजिक पदाधिकारी उपस्थित रहे और कार्यक्रम का संचालन लक्ष्य जिलाध्यक्ष शिक्षक इंद्रपाल सिंह ने किया।



सलाम खाकी न्यूज़ ललितपुर से पत्रकार इन्द्रपाल सिंह की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment