Advertisement

Showing posts with label सलाम‌ खकी न्यूज ललितपुर ‌से इंद्रपाल सिंह की रिपोर्ट . Show all posts
Showing posts with label सलाम‌ खकी न्यूज ललितपुर ‌से इंद्रपाल सिंह की रिपोर्ट . Show all posts

ललितपुर : मंडावरा के दिदोनिया मे मैडिकल स्टोर व डाक्टर कर रहे मनमर्जी , मरीजो से कर रहे खिलवाड

आखिर ऐसा क्यों की दिदोनिया के फर्जी डॉक्टरो पर नही कसी जा रही नकेल

                     





ललितपुर (उ०प्र०) 8 नवम्बर 2019

        जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण इलाकों में फर्जी डॉक्टर मरीजों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार इनके खिलाफ कार्रवाई करने से हिचक रहे हैं।

सरकार ने भी फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश स्वास्थ्य विभाग को दिया था। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग न तो ऐसे डॉक्टरों को चिहि्नत कर रहा है और न ही कोई कार्रवाई। ऐसे में हर साल इनकी संख्या के साथ-साथ शिकायतें भी बढ़ती जा रही हैं। लेकिन कार्रवाई के बजाय जिम्मेदार इन्हें बचाने में लगे हुए हैं। पिछले नाम मात्र के महज 1 या 2 मामलों में ही केस दर्ज करा पाया है।

तहसील मड़ावरा में करीब 500 से अधिक फर्जी डॉक्टर बेरोक टोक प्रैक्टिस कर रहे हैं। इनकी वजह से हजारों लोगों की जिंदगी दांव पर लगी है। ऐसे फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ गलत दवा देने और इलाज करने की शिकायतें अक्सर मिलती हैं। कई बार लिखित शिकायत के बाद जांच भी होती है लेकिन जांच फाइलों में ही दबकर रह जाती है। हैरानी की बात तो यह है कि ब्लाक में कितने फर्जी क्लीनिक और नर्सिंग होम चल रहे हैं इसका डाटा तक स्वास्थ्य विभाग के पास नहीं है।
आपको बता दे की तहसील मड़ावरा अन्तर्गत ग्राम दिदौनिया में एक फर्जी डॉक्टर अस्पताल के अलावा अवैध मेडिकल का संचालन भी करता है जिस पर पिछली साल थाना मदनपुर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा फर्जी अस्पताल व् अवैध मेडिकल संचालन का मुकदमा दर्ज कराया गया था।

पर कोई कठोर कार्यवाही नही होने से डॉक्टर के हौसले इतने बुलन्द है की उक्त फर्जी डॉक्टर ने अस्पताल और अवैध मेडिकल का बड़े पैमाने पर संचालन किया जाने लगा।इन फर्जी डॉक्टरो की कारगुजारियों पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने दिशा निर्देश जारी किया है लेकिन स्वास्थ विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से इनके धंधे पर रोक नहीं लग पा रही है। ऐसे में फर्जी डॉक्टर अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं।

 प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता के चलते तहसील में झोलाछाप डॉक्टरों की चांदी कट रही है। गंभीर से गंभीर बीमारियों के सफल इलाज का दावा करने वाले झोलाछाप पैसे के लोभ में मरीजों को मौत के मुंह में धकेलने से भी गुरेज नहीं करते हैं।

इनका कहना :-

            पिछले वर्ष उक्त फर्जी डॉक्टर की अस्पताल की जाँच जिले से आये बक्शी जी द्वारा की गई थी जिसकी लिखत तहरीर थाना मदनपुर में दी गई उस पर क्या कार्यवाही हुई इसकी जानकारी मुझे नही है।

साथ ही अगर अभी भी उक्त अस्पताल का संचालन हो रहा तो यह मेरी जानकारी में नही है ।

                डॉ विशाल पाठक

                 चिकित्साधिकारी मड़ावरा






सलाम‌ खकी न्यूज ललितपुर ‌से इंद्रपाल सिंह की रिपोर्ट