Advertisement

Showing posts with label सलाम खाकी न्यूज झिंझाना से अफजाल के साथ सलेक चन्द वर्मा की रिपोर्ट. Show all posts
Showing posts with label सलाम खाकी न्यूज झिंझाना से अफजाल के साथ सलेक चन्द वर्मा की रिपोर्ट. Show all posts

शामली : झिंझाना - कैराना मार्ग पर मुठभेड़ के बाद हरियाणा पुलिस ले गई एक आरोपी को , स्थानीय पुलिस को भनक तक नही

करनाल हरियाणा की सीआईए फास्ट पुलिस टीम ने झिंझाना में मेन बस स्टैंड से दो आरोपियों का प्राइवेट कार व बाइक पर बैठकर पीछा किया और जमालपुर से थोडा  आगे निकल कर फायरिंग करते हुए बदमाशों को दबोचना चाहा , जिसमें एक आरोपी को दबोच लिया और दूसरा फरार हो गया ।


झिंझाना 15 अक्टूबर : आज मंगलवार की दोपहर झिंझाना - कैराना मार्ग पर हरियाणा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों में से एक को दबोच लिया और एक आरोपी फिर भी हरियाणा पुलिस के चंगुल से निकल कर फरार हो गया । हरियाणा पुलिस के जवान सादे कपड़ों में यहां कुछ आरोपियों को दबोचने आए थे ।