Advertisement

Showing posts with label सलाम खाकी न्यूज. Show all posts
Showing posts with label सलाम खाकी न्यूज. Show all posts

मोटरसाइकिल छीनने के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार



*मोटरसाइकिल छीनने के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार*
      पुलिस अधीक्षक श्री लोकेंद्र सिंह, आईपीएस के निर्देशानुसार लंबित अभियोगों में कार्रवाई करते हुए कालीरावण निवासी विनोद उर्फ़ घोलू को थाना सदर हिसार में धारा 379A/411/201 के तहत अंकित अभियोग संख्या 677 दिनांक 17.09.2020 में गिरफ्तार किया गया है। 
     सहायक उप निरीक्षक महिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी मोटरसाइकिल छीनने को वारदात में शामिल था। थाना सदर हिसार में घिराएं निवासी सचिन ने शिकायत दी कि तीन अज्ञात लड़कों ने टोयोटा एजेंसी बहबलपुर के नजदीक से दिनांक 16.09.2020 को उससे मोटरसाइकिल छीन ली। जिस पर उपरोक्त अभियोग में कार्रवाई कर वारदात में शामिल योगेश, संजय और छीनी गई मोटरसाइकिल खरीदने के आरोपी  गुरमेश को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।  
      आऱोपी विनोद उर्फ़ घोलू को आज पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है।
सलाम खाकी न्यूज से क्राईम रिपोर्ट सुमित कुमार