Advertisement

पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों का जायजा: मेरठ में डीएम और एसएसपी ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

मेरठ। उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे ने संयुक्त रूप से शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर, कनोहर लाल कृष्ण सहाय इंटर कॉलेज तथा सेंट जोज़फ इंटर कॉलेज सहित कई परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। इस दौरान परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं की गहनता से समीक्षा की गई। सीसीटीवी और सुरक्षा व्यवस्था की जांच अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों, कंट्रोल रूम, बायोमैट्रिक सत्यापन प्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से जांच की। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों पर तैनात कर्मियों और विद्यालय प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए, ताकि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और सुचारु रूप से संपन्न हो सके। जिलाधिकारी और एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि परीक्षा के दौरान सुरक्षा, पारदर्शिता और अनुशासन का विशेष ध्यान रखा जाए। किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा। सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर मौजूद व्यवस्थाओं को देखा और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। साथ ही परीक्षा के दौरान सभी मानकों और नियमों का पालन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। इस मौके पर संबंधित विभागों के अधिकारी, परीक्षा केंद्रों के प्रभारी तथा विद्यालय का स्टाफ भी उपस्थित रहा। ख़ास रिपोर्ट: मनीष सिंह पत्रकार, मेरठ (उत्तर प्रदेश) 

 प्रकाशन: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पंजीकृत देश की राजधानी दिल्ली से प्रकाशित पुलिस विभाग को समर्पित राष्ट्रीय समाचार पत्रिका / न्यूज़ पोर्टल / यूट्यूब चैनल “सलाम खाकी” 🌐 www.salamkhaki.com⁠� 📧 salamkhaki@gmail.com 📞 8010884848 | 9528680561 

No comments:

Post a Comment