शामली। ढोल बजाने के कार्य का लालच देकर बंधक बनाने, मारपीट करने और जबरन रुपये वसूलने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जनपद में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग अभियान के दौरान की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 25 जनवरी 2026 को वादी आतिश पुत्र राजू, निवासी मोहल्ला पंसारियान, वाल्मीकि बस्ती, थाना कोतवाली शामली द्वारा एक लिखित तहरीर दी गई थी। तहरीर में बताया गया कि वादी तथा उसका साथी आशु ढोल बजाने के काम के लालच में एक घर बुलाए गए, जहां उन्हें बंधक बनाकर मारपीट की गई और घायल करते हुए उनसे जबरन रुपये वसूल लिए गए।
तहरीर के आधार पर थाना कैराना पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शामली ने अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। निर्देशों के अनुपालन में 28 जनवरी 2026 को थाना कैराना पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान इस मामले में संलिप्त दो अभियुक्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्ताओं के कब्जे से जबरन वसूली गई रकम में से 2000 रुपये नकद तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार इस घटना में शामिल अन्य वांछित अभियुक्तों की तलाश जारी है और उन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
गिरफ्तार अभियुक्ताओं के नाम जुल्लो पत्नी इस्लाम, निवासी मोहल्ला आर्यपुरी, कस्बा व थाना कैराना तथा आसमा पत्नी वसीम, निवासी मोहल्ला आर्यपुरी, कस्बा व थाना कैराना, जनपद शामली बताए गए हैं।
पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
शामली, उत्तर प्रदेश से
ब्यूरो-चीफ: शौकिन सिद्दीकी
कैमरामैन: रामकुमार चौहान की विशेष रिपोर्ट
#salamkhaki
📞 8010884848
🌐 www.salamkhaki.com
✉️ salamkhaki@gmail.com
No comments:
Post a Comment