Advertisement

50वीं अन्तरजनपदीय अलार्म एफीसिएन्सी रेस एवं शूटिंग प्रतियोगिता का सफल समापन

बदायूँ पुलिस लाइन का मैदान 30 सितम्बर 2025 को उस गौरवशाली क्षण का साक्षी बना, जब बरेली जोन की 50वीं अन्तरजनपदीय अलार्म एफीसिएन्सी रेस एवं रायफल, रिवाल्वर/पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह की देखरेख में प्रतियोगिता सम्पन्न हुई।

करीब 100 महिला एवं पुरुष प्रतिभागियों ने पूरे जोश और अनुशासन के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी—अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेंद्र द्विवेदी, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया, पुलिस उपाधीक्षक डॉ. देवेंद्र कुमार (लाइन/उझानी), रजनीश कुमार (नगर) एवं के.के. तिवारी (दातागंज) समेत पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का संचालन इन्द्रजीत सिंह, प्रतिसार निरीक्षक बदायूँ द्वारा किया गया।

🏆 प्रतियोगिता के परिणाम

  1. अलार्म एफीसिएन्सी रेस

    • प्रथम स्थान: जनपद बदायूँ (130 अंक) – चल वैजन्ती प्राप्त
    • द्वितीय स्थान: जनपद रामपुर (86.5 अंक)
  2. पुरानी स्पर्धा रायफल शूटिंग

    • प्रथम स्थान: जनपद सम्भल (598 अंक) – चल वैजन्ती प्राप्त
    • द्वितीय स्थान: जनपद बदायूँ (559 अंक)
  3. नई स्पर्धा रायफल शूटिंग (पुरुष वर्ग)

    • प्रथम स्थान: जनपद सम्भल (429 अंक) – चल वैजन्ती प्राप्त
    • द्वितीय स्थान: जनपद मुरादाबाद (399 अंक)
  4. नई स्पर्धा रायफल शूटिंग (महिला वर्ग)

    • प्रथम स्थान: जनपद बदायूँ (230 अंक) – चल वैजन्ती प्राप्त
    • द्वितीय स्थान: जनपद मुरादाबाद (226 अंक)
  5. रिवाल्वर/पिस्टल शूटिंग

    • प्रथम स्थान: जनपद मुरादाबाद – चल वैजन्ती प्राप्त
    • द्वितीय स्थान: जनपद रामपुर
  6. कार्बाइन/एमपी-5 शूटिंग

    • प्रथम स्थान: जनपद बदायूँ (147 अंक) – चल वैजन्ती प्राप्त
    • द्वितीय स्थान: जनपद मुरादाबाद (104 अंक)

निर्णायक मंडल में उ0नि0 भगवान सिंह पटवाल, मु0आ0 राजेन्द्र सिंह, मु0आ0 देवेंद्र सिंह, मु0आ0 हरवीर सिंह एवं अमरीक सिंह (सेवानिवृत्त क्षेत्राधिकारी) शामिल रहे। उनके निष्पक्ष निर्णयों ने प्रतियोगिता को और अधिक विश्वसनीय व सफल बनाया।

✨ आयोजन की विशेषता

यह प्रतियोगिता न सिर्फ पुलिस बल की शारीरिक और मानसिक दक्षता की परीक्षा थी, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और समर्पण का भी प्रदर्शन था। आयोजन को निर्विवाद और सकुशल सम्पन्न कराकर बदायूँ पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया कि “पुलिस सिर्फ कानून-व्यवस्था ही नहीं, बल्कि खेलों और अनुशासन की मिसाल भी है।”


✍️ खास रिपोर्ट
पत्रकार: इंतेजार हुसैन
स्थान: बदायूँ, उत्तर प्रदेश

👉 पुलिस विभाग को समर्पित देश की एकमात्र पत्रिका – सलाम खाकी
🌐 www.salamkhaki.com | 📧 salamkhaki@gmail.com
📞 8010884848

#salamkhaki


No comments:

Post a Comment