Advertisement

दहेज हत्या के मामले में वाछिंत आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

थानाभवन। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद वशिष्ठ ने बताया कि पुलिस अधीक्षक शामली अभिषेक के आदेशानुसार महिलाओं के विरूद्ध अपराध की रोकथाम व महिला अपराधों से संबंधित आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर अभियान चलाने के आदेश दिये हुए है। ज्ञात हो कि 08 अप्रैल को थानाभवन थाना क्षेत्र गांव उस्मानपुर में विवाहिता की दहेज हत्या के संबंध में मृतका के परिजनो ने थाने पर तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर थाने पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया था। वही पुलिस अधीक्षक शामली द्वारा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिये थे। बुधवार को पुलिस ने  मुखबिर की सूचना पर दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपी सोबिन्द्र पुत्र श्याम सिंह निवासी ग्राम उस्मानपुर थाना थानाभवन जनपद शामली को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। घटना में लिप्त दो आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वांछित आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर थाने पर कानूनी कार्यवाही की जा रही है।वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुशील कुमार व हेड कॉस्टेबल अमरदीप तोमर शामिल रहे। सलाम खाकी न्यूज थानाभवन, शामली उत्तर प्रदेश से पत्रकार पंकज उपाध्याय की रिपोर्ट 
#samjhobharat 
8010884848

No comments:

Post a Comment