Advertisement


 

सेनाओं में महिला बढ़ा रही है देश का गौरव : डॉ. डीपी वत्स

-पुलिस लाइन में मनाया गया जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह

-राज्यसभा सांसद लेफ्टि. जन. (रिटा.) डॉ. डीपी वत्स ने परेड सलामी लेकर फहराया राष्ट्रीय ध्वज



फतेहाबाद, 26 जनवरी।   स्थानीय पुलिस लाइन के प्रांगण में 74वां जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद लेफ्टि. जन. (रिटा.) डॉ. डीपी वत्स ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। मुख्यातिथि ने परेड का निरीक्षण भी किया। परेड का नेतृत्व डीएसपी जुगल किशोर कर रहे थे। 




इससे पूर्व मुख्यातिथि राज्यसभा सांसद लेफ्टि. जन. (रिटा.) डॉ. डीपी वत्स ने लघु सचिवालय के समीप शहीदी स्मारक पर शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्पार्पण कर उन्हें नमन किया। 

जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि राज्यसभा सांसद लेफ्टि. जन. (रिटा.) डॉ. डीपी वत्स ने जिलावासियों को गणतंत्र दिवस पर्व की बधाई दी और कहा कि आज हम 74वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं।





 इस अवसर पर फतेहाबाद में राष्ट्रीय ध्वज फहराना मेरे लिए बड़े गर्व और सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि सन् 1950 में आज ही के दिन हमारा संविधान लागू हुआ था। 



इसी संविधान के कारण हम सभी को समान न्याय, स्वतंत्रता एवं समानता का अधिकार मिला। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस के साथ हमारे देशभक्तों के त्याग और बलिदान की एक लंबी गौरवगाथा जुड़ी हुई है।

  उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस के साथ हमारे देशभक्तों के त्याग और बलिदान की एक लंबी गौरवगाथा जुड़ी हुई है। देश को आजादी दिलाने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, चंद्रशेखर आजाद और उधम सिंह जैसे अनेक स्वतंत्रता सेनानियों ने लम्बा संघर्ष किया। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले सभी ज्ञात-अज्ञात शहीदों के साथ-साथ उन जांबाज जवानों को भी सलाम किया जिन्होंने आजादी के बाद देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की बाजी लगा दी। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में हरियाणा प्रदेश का भी अहम योगदान रहा है। आज भी हरियाणा के नौजवान सेना में भर्ती होना अपनी शान समझते हैं। यहीं कारण है कि आज भारतीय सेना का हर दसवां जवान हरियाणा से है।



   मुख्यातिथि राज्यसभा सांसद लेफ्टि. जन. (रिटा.) डॉ. डीपी वत्स ने कहा कि आज जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं तो हमें इस बात का विचार करने की आवश्यकता है कि आजादी के बाद हमने अपने स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान-निर्माताओं के सपनों का भारत बनाने की दिशा में कहां तक सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आज विकास के पथ पर अग्रसर है। हमें जी-20 देशों के अध्यक्षता भी मिली है, जो हमारे लिए बड़े गर्व की बात है।



 उन्होंने कहा कि कोविड काल में प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने लोगों के स्वास्थ्य का ख्याल रखा। उन्होंने कहा कि कोविड विरोधी टीका का ईजात करने में हम कामयाब रहें और दूसरे देशों को भी हमने यह टीका उपलब्ध करवाया। 



राज्यसभा सांसद लेफ्टि. जन. (रिटा.) डॉ. डीपी वत्स ने कहा कि भारत तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। कोविड काल में भी किसानों ने  देश की अर्थ व्यवस्था को मजबूत रखा। केंद्र सरकार ने 81 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज उपलब्ध करवाया। यह योजना अब भी निरंतर जारी है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थ व्यवस्था बनेगी। 



विभिन्नताओं में एकता से भरा हुआ यह देश वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना रखकर सबका साथ-सबका विकास के नारे के साथ आगे बढ़ रहा है। हरियाणा में भी मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश तरक्की के मार्ग पर आगे बढ़ा है। लिंगानुपात में फतेहाबाद जिला प्रदेश में पहले स्थान पर है जो जिला के लिए गर्व की बात है। 



उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने में अनेक कारबर कदम उठाए है। पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है। सेनाओं में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ रहा है। सेना में महिलाओं ने देश का गौरव बढ़ाया है। महिला फाइटर पायलट भी नियुक्त हुई है, जिनका प्रतिशत सात है।



 हरियाणा में भी महिला पुलिस की संख्या को 15 प्रतिशत तक बढ़ाया गया है। देश में अब फाइटर पायलेट व कमबेट आर्मी में भी लड़कियों की नियुक्ति हुई है। महिला जवान कैप्टन शिवा चौहान सियाचीन जैसे दुर्गम स्थान पर तैनात है। बदलते परिवेश में महिला लड़ाकूओं को सेना में शामिल करना समय की मांग है। हरियाणा में दुर्गा शक्ति एप, 1091 जैसी सुविधाएं महिला सुरक्षा के लिए शुरू की गई है।


सलाम खाकी न्यूज़ फतेहाबाद से ब्यूरो चीफ़ उजागर सिंह की रिपोर्ट 

No comments:

Post a Comment