Advertisement

कैडेट्स को एच आई वी/एड्स के लक्षण,कारण,रोकथाम के उपाय,इससे जुड़ी भ्रांतियां,तथा इसकी जांच की पद्धतियों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

 


कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में दिनांक 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ.अलका चौधरी जी के द्वारा किया गया । कार्यक्रम की मुख्य वक्ता एन.एस.एस.अधिकारी एवं मनोविज्ञान की विभागाध्यक्ष सुश्री स्मृति यादव जी ने  अपने व्याख्यान में कैडेट्स को एच आई वी/एड्स के लक्षण,कारण,रोकथाम के उपाय,इससे जुड़ी भ्रांतियां,तथा इसकी जांच की पद्धतियों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि समाज में लोगों की अज्ञानता अथवा अधूरी जानकारी के कारण वे इस बीमारी का एकमात्र कारण  व्यक्ति के चरित्र में दोष को मानते हैं तथा उनके साथ बहुत बुरा बर्ताव करते हैं।

जबकि इसके अतिरिक्त भी एच आई वी संक्रमण के और भी कारण होते हैं।

आज जरूरत है कि जनमानस में इसकी जागरूकता फैलानेतथा संक्रमित व्यक्ति के प्रति सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार कर उनको भी अपना शेष जीवन समानता के साथ जीने में मदद की जाए।

विश्व एड्स दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत  कैडेट्स कु. नेहा ने एड्स जागरूकता विषय पर अपने विचारों को व्यक्त किया। एन.सी.सी कैडेट्स कु.कनिका चौधरी ने एड्स दिवस के उपलक्ष्य में स्लोगन के माध्यम से जागरूक करते हुए कहा कि "एड्स जान लेवा बीमारी, 

आधा ज्ञान मौत की तैयारी।"


अन्य  कैडेट्स ने भी स्लोगन एवं पोस्टर के माध्यम से देश के लोगों को एड्स के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य जी ने छात्राओं को एड्स संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराते हुए एड्स के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में 22up Girls Bn Ncc की जी. सी.आई संध्या जी उपस्थित रही। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन एन.सी.सी.की केयर टेकर ऑफिसर सुश्री सिद्धी गुप्ता जी ने किया एवं सभी के प्रति धन्यवाद भी व्यक्त किया। 

कार्यक्रम में एन.सी.सी.के कैडेट्स ने अत्यंत उत्साह एवं जोश के साथ प्रतिभाग किया।

@Salam Khaki 

8010884848

7599250450

No comments:

Post a Comment