Advertisement

आदमपुर क्षेत्र का मुख्य हेरोइन/चिट्ठा सप्लायर गिरफ्तार


*आदमपुर क्षेत्र का मुख्य हेरोइन/चिट्ठा सप्लायर गिरफ्तार।*

 *भादरा, फतेहाबाद, सिरसा, हिसार, हनुमानगढ़ में दर्ज अभियोगो में वांछित।*

        पुलिस अधीक्षक श्री लोकेंद्र सिंह, आईपीएस के निर्देशानुसार नशीले पदार्थों का व्यापार करने वालो पर कार्रवाई करते हुए हिसार पुलिस की नशा निरोधक पुलिस टीम ने आदमपुर क्षेत्र के मुख्य हेरोइन/चिट्ठा सप्लायर चूली खुर्द हाल टिब्बा बस्ती मंडी आदमपुर निवासी देवेंद्र उर्फ डीके को थाना आदमपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत अंकित अभियोग संख्या 19 दिनाक 11.01.2022 में गिरफ्तार किया गया है। 

     टीम प्रभारी सहायक उप निरीक्षक शक्ति सिंह ने बताया कि आरोपी देवेंद्र उर्फ डीके आदमपुर क्षेत्र का मुख्य नशा सप्लायर है। देवेंद्र उर्फ डीके हेरोइन/चिट्ठा, अफीम आदि नशीले पदार्थों की तस्करी करता है। नशा निरोधक पुलिस टीम ने 11.01.2022 को गांव सदलपुर से 30 ग्राम 32 मिलीग्राम हेरोइन/चिट्ठा सहित गांव सदलपुर निवासी कृष्ण को काबू किया गया था। बरामद 30 ग्राम 32 मिलीग्राम हेरोइन/चिट्ठा को कब्जा पुलिस लेकर कृष्ण के खिलाफ थाना आदमपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग संख्या 19 दिनाक 11.01.2022 अंकित कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा की गई पूछताछ में सदलपुर निवासी कृष्ण ने बताया कि उसने यह हेरोइन/चिट्ठा मंडी आदमपुर निवासी देवेंद्र उर्फ डीके से खरीदा था। कृष्ण की निशानदेही पर देवेंद्र उर्फ डीके को उपरोक्त अभियोग में गिरफ्तार किया गया है। 

    एएसआई शक्ति सिंह ने बताया कि आरोपी देवेंद्र उर्फ डीके नशीले पदार्थों का व्यापार करता है। आरोपी पर पहले भी एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट और लड़ाई झगड़े के अभियोग अंकित है। आरोपी ने 14.06.2022 को 50 ग्राम हेरोइन/चिट्ठा लाइन पार मंडी आदमपुर निवास कपिल उर्फ बादल को 50 हजार रुपए में बेचा था। जिसे कपिल उर्फ बादल ने थोड़ी थोड़ी मात्रा में अलग अलग बेच दिया। हिसार पुलिस की वाहन चोरी निरोधक पुलिस टीम ने कपिल उर्फ बादल को सीवर चौक आदमपुर से 6 ग्राम 50 मिलीग्राम हेरोइन/चिट्ठा सहित काबू किया और थाना आदमपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर गिरफ्तार किया गया था। पुलिस टीम द्वारा की गई पूछताछ में भी कपिल उर्फ बादल ने बताया कि उसने यह हेरोइन/चिट्ठा देवेंद्र उर्फ डीके से ही खरीदा था। 

     एएसआई शक्ति सिंह ने बताया कि आरोपी हरियाणा से बाहर भी नशीले पदार्थों की खरीद फरोख्त करता है। आरोपी पर भट्टू, भादरा, चोपटा, सदर डबवाली, आरपीएफ सिरसा पुलिस थानों में भी अभियोग अंकित है जिनमे आरोपी वांछित है। 

 *आरोपी देवेंद्र उर्फ डीके पर अंकित अभियोग :-* 

1. अभियोग संख्या 185 dt. 02.08.2017 u/s 148/149/323/325/341

PS भट्टू।

2. अभियोग संख्या 127 dt. 21.05.2018 u/s 323/325/506/34 PS आदमपुर।

3. अभियोग संख्या 103 dt. 29.03.2019 u/s 323/341/34 PS आदमपुर।

4. अभियोग संख्या 14 dt. 332/353, 146 Railway act. PS RPF, सिरसा।

5. अभियोग संख्या 194 dt. 14.08.2019 NDPS Act. PS आदमपुर।

6. अभियोग संख्या 32 dt. 27.02.2021 NDPS Act. PS भट्टू।

7. अभियोग संख्या 348 dt. 28.12.2018 NDPS Act. PS आदमपुर।

8. अभियोग संख्या 209 dt.07.08.2017 u/s 323/427/452/506/34 आईपीसी PS आदमपुर।

9. अभियोग संख्या 109 dt. 21.05.2019 NDPS Act. PS आदमपुर।

10. अभियोग संख्या 378/2022

 NDPS Act. PS आदमपुर।

11. अभियोग संख्या 195/2022 

  NDPS Act. PS तलवाड़ा, हनुमानगढ़, राजस्थान।

     

      आरोपी देवेंद्र उर्फ डीके पर उपरोक्त अंकित अभियोगों के अलावा भी अभियोग अंकित है। उपरोक्त कुछ अभियोग में आरोपी जमानत पर रिहा है और कई में वांछित है। आरोपी से पूछताछ जारी है आरोपी को आज पेश अदालत कर आगामी पूछताछ के लिए 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

No comments:

Post a Comment