सोनीपत से गिरफ्तार पंजाब निवासी संदिग्ध का फतेहाबाद में बना फर्जी पासपोर्ट जांच शुरू
जम्मू कश्मीर पुलिस की सूचना के बाद फर्जी पासपोर्ट का एक मामला सदर थाना पुलिस ने दर्ज किया है। अभी डिटेल्स को गुप्त रखा जा रहा है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार होंगे उसके बाद सभी जानकारी दी जा सकेगी।
एस पी सुरेंद्र सिंह भोरिया।
जम्मू कश्मीर पुलिस की ओर से सोनीपत से गिरफ्तार किए गए एक संदिग्ध का फर्जी पासपोर्ट फतेहाबाद में बनने का मामला सामने आया है पुलिस जांच में पाया गया कि फर्जी आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज पर रतिया क्षेत्र के एक गांव के पते पर फर्जी पासपोर्ट बनाया गया है। फिलहाल सदर थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने 29 जनवरी को सोनीपत से 32 वर्षीय संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया था। आरोपी पंजाब के तरनतारन जिले का रहने वाला है जम्मू कश्मीर पुलिस को पूछताछ में संदिग्ध ने बताया कि उसने अपना फर्जी पासपोर्ट नाम
बदलकर रतिया क्षेत्र के गांव के पते के आधार पर बनवाया हुआ है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने 30 जनवरी को फतेहाबाद पुलिस से संपर्क किया है जानकारी मांगी सूचना को सत्यापित करने के लिए फतेहाबाद पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि संदिग्ध आरोपी ने सदर थाना फतेहाबाद क्षेत्र के एक गांव के पते पर खुद को रहने वाला बताते हुए अलग नाम से दस्तावेज देकर पासपोर्ट बनवाया हुआ है। वही वह मूल रूप से पंजाब के रहने वाले इस आरोपी की जिन दो लोगों ने तस्दीक की थी। उसके पत्ते भी रतिया क्षेत्र के ही गांव के ही दिखाए गए हैं। मगर इसमें से भी एक तस्तीक करता का पता फर्जी है। पुलिस इस मामले में गिरफ्तारियां, करके बड़ा खुलासा करने की कोशिश में है।
सलाम खाकी न्यूज़ फतेहाबाद से ब्यूरो चीफ़
उजागर सिंह की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment