शनिवार को थाना समाधान दिवस में आये 11 शिकायती पत्रों में एक निस्तारण।
कैराना। थाना समाधान दिवस में आई 11 शिकायतें ,मौके पर हुआ एक का निस्तारण, बाकी शिकायतों के लिए संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। प्रत्येक माह के द्वितीय चतुर्थ शनिवार को शासन के निर्देश पर सभी थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। शनिवार को एडिशनल एसपी ओपी सिंह की अध्यक्षता में कैराना कोतवाली में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जमीनी विवादों, झूठे मुकदमों में फंसाने के आरोप, मारपीट के मामले में कार्रवाई न होने सहित 11 शिकायतें आई। कुछ अधिकारियों द्वारा एक शिकायत का मौके पर निस्तारण कर दिया गया बाकी शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को 1 सप्ताह में निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान क्षेत्र अधिकारी जितेंद्र कुमार कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर सिंह राणा व राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment