Advertisement




 *करनाल पुलिस द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर भव्य मार्च पास्ट का किया गया प्रदर्शन व देश की एकता व अखंडता को कायम रखने की ली गई शपथ,* 



सलाम खाकी न्यूज़


31 अक्तूबर 2021        आज दिनांक 31 अक्टूबर 2021 को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 146वी जयंती को



 राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक करनाल रेंज, करनाल श्रीमती ममता सिंह द्वारा जिला पुलिस के पुलिस



 कार्मिकों, स्कूल के छात्रों व आमजन को पूर्ण ईमानदारी व सत्यनिष्ठा के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई गई। शपथ में कहा गया कि मैं राष्ट्र की एकता, सुरक्षा व अखंडता को बनाए


 रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा/करूंगी और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा/करूंगी। मैं यह शपथ



 अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं/ले रही हूं जिसे सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका है।

 मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सत्यनिष्ठा से संकल्पकृत हूं। इस दौरान करनाल पुलिस की टुकड़ियों द्वारा भव्य मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया गया। यह अति गौरवान्वित व मनमोहक दृश्य था।


      पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती ममता सिंह ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान था, वह ऐसे जन नेता थे जिन्होंने सदैव देश के कल्याण के लिए कार्य किया। उन्हे

 आधुनिक भारत के निर्माता के रूप में याद किया जाता है। उन्होंने आजादी के बाद देश को एकता के सूत्र में बांधने के लिए 560 से अधिक रियासतों का




 एकीकरण किया। इस अवसर पर जिला करनाल उपायुक्त श्री निशांत कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक करनाल श्री गंगाराम पूनिया व जिला करनाल,





 पानीपत व कैथल के उप पुलिस अधीक्षक, जिला पुलिस करनाल के पुलिस कर्मचारी और करनाल के जन मान्यगण मौजूद रहे।


सलाम खाकी न्यूज़ से

 ब्यूरो चीफ़

 उजागर सिंह की रिपोर्ट 

No comments:

Post a Comment