Advertisement

शुक्रवार को मिशन शक्ति के तहत ग्रामीण महिलाओं को किया गया जागरूक ।


कैराना। गांव भूरा में महिला पुलिस उपनिरीक्षको द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओ को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

शुक्रवार को गांव भूरा में पंचायत घर में मिशन शक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कैराना महिला पुलिस रिपोर्टिंग चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक टीनू चौधरी ने महिलाओ व लडकियो को महिला हेल्पलाइन नम्बरो के बारे में विस्तार से जानकारी दी।


उन्होने कहा कि लडकिया किसी भी विषम परिस्थितियो में घबराने नही तथा किसी के द्वारा परेशान करने पर अपने परिजनो व पुलिस को तत्काल जानकारी जरूर दे ताकि समय पूर्व कार्रवाई की जा सके।

इस अवसर पर महिला उपनिरीक्षक सुदेश, कांस्टेबल मोनिका आदि मौजूद रही।

@Salam Khaki News

8010884848

7599250450

No comments:

Post a Comment