Advertisement



 

HSSC ने 400 हरियाणा पुलिस सब-इंस्पेक्टर पदों की भर्ती की रद्द, जारी किया यह नोटिस

 

सलाम खाकी न्यूज़



हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने हरियाणा पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के 400 पदों पर भर्ती के लिए 2 साल से चल रही प्रक्रिया को रद्द कर दिया है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने विज्ञापन संख्या 6-2019 व कैटेगरी संख्या 03 के तहत निकाली इस भर्ती को वापस लेने का नोटिस जारी कर दिया है।



हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने हरियाणा पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के 400 पदों पर भर्ती के लिए 2 साल से चल रही प्रक्रिया को रद्द कर दिया है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने विज्ञापन संख्या 6-2019 व कैटेगरी संख्या 03 के तहत निकाली इस भर्ती को वापस लेने का नोटिस जारी कर दिया 



इसके साथ ही आयोग ने इन पदों के लिए दोबारा से भर्ती प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। इस बार महिला उम्मीदवारों के लिए भी अलग से पद निकाले गए है। जारी पदों में पुरूष उम्मीदवारों के लिए 400 पद, वहीं महिला उम्मीदवारों के लिए 65 पद हैं। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 19 जून 2021 से शुरु होगी और आवेदन की आखिरी तारीख 2 जुलाई 2021 निर्धारित की गई है



इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदक को स्नातक या उसके समकक्ष होना आवश्यक है। आवेदन करने के लिए आवेदक की आयु 21 से 27 वर्ष होनी चाहिए। इसमें आरक्षित वर्ग के नियमानुसार छूट दि जाएगी। इन पदों पर आवेदक की आयु की गणना 1-06-2021 से की जाएगी।



आवेदन करने के लिए सामान्य और हरियाणा से बाहर के पुरूष उम्मीदवार को 150 रूपए फीस और महिला उम्मीदवार को 75 रूपए फीस देनी होगी। इसके साथ ही आरक्षित वर्ग के पुरूष उम्मीदवार को 35 व महिला उम्मीदवार को 18 रूपए फीस देय होगी

इन पदों के लिए आयोग ने संभावित परीक्षा तिथि की भी घोषणा की है। आयोग के नोटिस के अनुसार इन पदों के लिए परीक्षा 01-08-2021 होगी। परीक्षा ओएमआर बेस्ड होगी। परीक्षा कुल 80 नंबर की होगी, जिसमें 100 प्रश्न होंगे। परीक्षा के बाद 7 गुना उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता के लिए बुलाया जाएगा।

शारीरिक दक्षता में पुरूष उम्मीदवारों को 2.5 किमी की दौड़ 12 मिनट में पूरी करनी होगी, वहीं महिला उम्मीदवारों को 1 किमी की दौड़ 6 मिनट में पूरी करनी होगी। वहीं एक्स सर्विसमैन को 1 किमी की दौड़ 5 मिनट में पूरी करनी होगी।

आपको बता दें कि आयोग द्वारा इससे पहले भी इन पदों के लिए आवेदन आंमत्रित किए गए थे। जो विज्ञापन संख्या 6-2019 के तहत मांगे गए थे। जिन्हें बाद में आयोग द्वारा वापस ले लिया गया। अब आयोग ने उन उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए फीस व आयु की छूट प्रदान की गई है, जिन्होने पहले इन पदों पर आवेदन किया था।


No comments:

Post a Comment