फतेहाबाद टोहाना सीआईए पुलिस ने 500 ग्राम गांजा सहित युवक को किया गिरफ्तार,
सलाम खाकी न्यूज़
फतेहाबाद, 14 जून।पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के दिशा निर्देश अनुसार नशा तस्करी करने वालों पर कार्यवाही करते हुए सीआईए टोहाना इंचार्ज
एसआई साधु राम के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने क्षेत्र में गश्त के दौरान एक युवक को 500 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक ने अपना नाम सत्यमपुरी निवासी टोहाना बताया है। आरोपी के खिलाफ थाना शहर टोहाना मे
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही की है। सीआईए पुलिस टोहाना की टीम एएसआई रोहताश कुमार के नेतृत्व में गश्त के दौरान वार्ड 19 स्थित स्कूल के पास पहुंची तो
इसी दौरान पैदल आ रहा युवक सामने पुलिस टीम को देखकर घबरा गया और वापस मुड़कर तेजी से चलने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर उसे काबू कर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
सलाम खाकी न्यूज़ फतेहाबाद से
ब्यूरो चीफ़
उजागर सिंह की रिपोर्ट
--------------------------



No comments:
Post a Comment