*नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर हिसार पुलिस ने चलाया एक सप्ताह का विशेष जागरूकता अभियान*
जिला पुलिस हिसार ने पुलिस उप महानिरीक्षक सह पुलिस अधीक्षक हिसार श्री बलवान सिंह राणा, आईपीएस के निर्देशानुसार नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर नागरिकों को नशीली दवाओ और नशे से होने वाले नुकशान के प्रति जागरूक करने के लिए एक सप्ताह का अभियान चलाया है जिसमें प्रतिदिन अलग अलग तरह के आयोजन कर नागरिकों को जागरूक किया जायेगा। जिसका शुभारम्भ महाबीर स्टेडियम से टाउन पार्क हिसार तक साइकिल रैली द्वारा किया गया। उप पुलिस अधीक्षक श्री जोगिन्दर शर्मा, ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाई।
पुलिस उप महानिरीक्षक सह पुलिस अधीक्षक हिसार श्री बलवान सिंह राणा, आईपीएस ने टाउन पार्क हिसार में साइकिल रैली में शामिल हुए खिलाडियों और पार्क में मोंजुद नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि 7 दिसंबर 1987 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने नशीली दवाओं से मुक्त एक अंतरराष्ट्रीय समाज के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हर वर्ष 26 जून को नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। इस वर्ष “ड्रग्स पर तथ्य साझा करें, जीवन बचाएं” (Share Facts On Drugs, Save Lives) इस दिवस का विषय है।
पुलिस उप महानिरीक्षक सह पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि समाज में नशीले पदार्थ एक बहुत बड़ा विषय बन बन गए है। नशीले प्रदार्थ और नशीली दवाये, नशा करने वाले के शरीर के साथ साथ उसके दिमाग को भी नुकसान पहुचाती है और नशा करने वाला किसी भी तरह का निर्णय लेने में सक्षम नहीं होता। शारीरिक और मानसिक हानि के साथ साथ नशीले पदार्थ व्यक्ति के आर्थिक और सामाजिक जीवन पर भी बुरा प्रभाव डालते है । नशा करने वाला व्यक्ति नशे कि पूर्ती के लिए अपराधिक गतिविधियों में भी शामिल हो जाता है। नागरिक आपस में नशीले पदार्थो से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी जुटा आपस में संवाद करे। इस वर्ष नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस का विषय भी यही कहता है कि “ड्रग्स पर तथ्य साझा करें, जीवन बचाएं”। अभिभावकों से अपील है कि वे बच्चो को नशीली दवाओ से होने वाले नुकसान के बारे में सचेत करे और उनकी हरकतों पर ध्यान रखे।
पुलिस उप महानिरीक्षक सह पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा है कि जिला पुलिस हिसार ने नशे के व्यापार पर लगाम लगाने के प्रभावी प्रयास किये है जो निरंतर जारी है। जिसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आये है। जिला पुलिस हिसार ने पिछले पांच महीनो में नशीले पदार्थो का व्यापार करने वालो पर कार्यवाही करते हुए 75 अभियोग अंकित कर 98 नागरिको को गिरफ्तार किया है। जिनसे 1 किलो 84 ग्राम हेरोइने / चिट्टा , 4 किलो 115 ग्राम अफीम , 575 किलो 305 ग्राम चुरा पोस्त , 737 ग्राम चरस / सुल्फा , 264 किलो 630 ग्राम गांजा और 143850 नशीली गोलिया बरामद की है।
पुलिस उप महानिरीक्षक सह पुलिस अधीक्षक महोदय ने जिला बाल कल्याण अधिकारी श्री विनोद कुमार के साथ टाउन पार्क में उपस्थित खिलाडियों और नागरिको को नशा न करने, समाज को नशे से दूर रख नशा मुक्त समाज का निर्माण करने और नशा मुक्ति के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने कि शपथ दिलाई।
उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती भारती दबास ने अपने संबोधन में कहा कि नशे कि बीमारी तेजी से फ़ैल रही है नशा करने वालो दवरा किसी के बहकावे में आकर नशे कि पूर्ती के लिए अपराध किये जाते है । हमें नशे के प्रति जागरूक होना है और अपने आस पास के लोगो को भी जागरूक करना है ।
आज के इस कार्यक्रम में लोक कलाकार महाबीर गुड्डू ने लोक गीतों के माध्यम से नागरिको को नशीले पदार्थो से होने वाले नुकसान प्रति जागरूक किया। इस दोरान इस कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक श्री अभिमन्युं लोहन , थाना प्रबंधक सिविल लाइन, हैंड बाल कोच अनूप सहित पुलिस कर्मचारी भी मोजूद रहे ।
इसके साथ ही सभी थाना प्रबंधकों ने अपने अपने क्षेत्रों में नागरिकों को नशीले पदार्थो से होने वाले नुकसान प्रति जागरूक किया।
सलाम खाकी न्यूज से तहसील प्रभारी कपिल शर्मा की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment