फतेहाबाद भट्ट पुलिस ने लॉकडाउन में शराब तस्करी के आरोप में दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार, 72 बोतल शराब बरामद
सलाम खाकी न्यूज़
फतेहाबाद, 03 जून। लॉकडाउन में शराब तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए जिला पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को
गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 72 बोतल ठेका शराब देसी बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना भट्टूकलां में आबकारी अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर आगामी कार्यवाही की है। थाना भट्टूकलां पुलिस की टीम ने एएसआई गुरदित्ता सिंह के
नेतृत्व में गांव शेखपुर दड़ौली में खाबड़ा रोड पर छापेमारी कर गांव के ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 24 बोतल ठेका शराब देसी बरामद की है। वही दूसरे मामले में एसआई जीत राम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शेखुपुर दड़ौली सुलीखेड़ा रोड पर छापेमारी कर एक व्यक्ति को 48 बोतल ठेका शराब रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
सलाम खाकी न्यूज़ से
भट्टू ब्लाक प्रभारी प्रमोद मित्तल की रिपोर्ट
--------------------



No comments:
Post a Comment