फतेहाबाद एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस ने नशीली शीशीयों सहित युवक के बाद सप्लायर को भी किया गिरफ्तार,
पुलिस ने दोनों से 118 नशीली दवाओं की शीशीयां व नगदी बरामद
सलाम खाकी न्यूज़
फतेहाबाद, 09 जून। मेडिकल नशे की तस्करी करने वालों के खिलाफ एंटी नारकोटिक पुलिस टीम ने नेशनल हाइवे पर गश्त के दौरान एक युवक को 100 नशीली शीशीयों सहित गिरफ्तार करने के मामले में आगामी कार्यवाही करते हुए नशीली शीशीयों के सप्लायर विजय
कुमार निवासी उचाना मण्डी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 18 नशीली शीशीयां ओर बरामद की है। एंटी नारकोटिक पुलिस टीम एएसआई सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में 6 जून को नेशनल हाइवे पर गश्त के दौरान खाराखेड़ी बस
अड्डे के समीप से विनोद कुमार निवासी गंगवा जिला हिसार को गिरफ्तार कर पुलिस ने उसके पास थैले में से 100 नशीली दवाओं की शीशीयां बरामद की थी। पुलिस ने आरोपी विनोद को माननीय अदालत में पेश कर सप्लायर बारे पुछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। विनोद से रिमांड के दौरान पूछताछ के बाद पुलिस ने नशीली शीशीयों के सप्लायर
विजय को उचाना से काबू कर लिया। पूछताछ में विजय ने बताया कि वह 120 शीशीयां उचाना मंडी मे मैडीकल हाल से लेकर आया था, जिसमें से 100 उसने विनोद को दे दी जबकि 2 खुद पी है। बाकी 18 शीशीयों को पुलिस ने बरामद कर ली। पुलिस ने आरोपी से 7 हजार रुपये भी बरामद किए है। दोनों को माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में हिसार भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में नशीली शीशीयों के दुसरे सप्लायर की तलाश तेज कर दी है जो जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा।
सलाम खाकी न्यूज़ फतेहाबाद से
ब्यूरो चीफ़
उजागर सिंह की रिपोर्ट
,




No comments:
Post a Comment