Advertisement


 

फतेहाबाद पुलिस की हेरोइन तस्करों पर बड़ी कार्यवाही, 145 ग्राम हेरोइन सहित 3 लोगों को किया गिरफ्तार

सलाम खाकी न्यूज़


फतेहाबाद, 15 जून। जिला पुलिस द्वारा हेरोइन तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान आज जिला पुलिस को भारी सफलता हासिल हुई है। तीन अलग-अलग मामलों पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 145 ग्राम हेरोइन बरामद की है। तीनों मामलों की जानकारी देते हुए डीएसपी सितेन्द्र कुमार ने बताया कि थाना भट्टूकलां पुलिस एएसआई सुशील कुमार के नेतृत्व में गश्त के दौरान गुप्त सूचना एक युवक हेरोइन तस्करी के लिए मानावाली-ढिंगसरा रोड पर




 हैफेड गोदाम के पास खड़ा है। इस सूचना पर पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वहां बाईक लेकर खड़ा युवक पुलिस को देखकर बाईक को वापस मोडऩे लगा। शक के आधार पर पुलिस ने विक्रम उर्फ पहाड़ी निवासी



 मानावाली को काबू कर उसकी तलाशी उपरातं उसके पास से 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर माननीय अदालत में पेश किया जहां




 आगामी पूछताछ के लिए उसे पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। दुसरे मामले में सीआईए फतेहाबाद पुलिस टीम ने एएसआई रिछपाल सिंह के नेतृत्व में सिरसा-फतेहाबाद सर्विस रोड, भूना पुल, फतेहाबाद के पास नाकाबंदी के दौरान बाईक सवार युवक विक्रम उर्फ बिकर निवासी बाबा राणाधीर मोहल्ला भूना को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 40 ग्राम हेरोइन बरामद कर आगामी कार्यवाही की है। तीसरे मामलें में सदर रतिया पुलिस ने एएसआई सज्जन सिंह के नेतृत्व में गश्त के दौरान गांव नंगल के समीप से बाईक सवार सेवक उर्फ सेबी निवासी सरदारेवाला को काबू कर उसके पास से 5.25 ग्राम हेरोइन बरामद की। दोनों के खिलाफ सम्बंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज कर आरोपियों से सप्लायर बारे पुछताछ शुरु कर दी है।

सलाम खाकी न्यूज़ से

 क्राइम रिपोर्टर

 सुमित कुमार की रिपोर्ट


--------------------


No comments:

Post a Comment