Advertisement

हरियाणा स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो युनिट सिरसा ने नशा तस्करों पर कारवाई करते हुए दो युवको के कब्जा से 130 ग्राम हैरोईन सहित किया काबू !


हरियाणा स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो युनिट सिरसा ने नशा तस्करों पर कारवाई करते हुए दो युवको के कब्जा से 130 ग्राम हैरोईन सहित किया काबू !



सलाम खाकी न्यूज

हरियाणा स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो युनिट जिला सिरसा ने श्रीकांत जाधव ADGP साहब के कुशल नेतृत्व में कार्य करते हुये नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत दो युवको के कब्जा से 130 ग्राम हैरोईन व मोटर साईकल पकड़ने में सफलता हासिल की है। 
 पकड़े गए आरोपीयान की पहचान विजेन्द्र कुमार पुत्र कुन्दन लाल वासी लेखसिहं वाली गली राजपुताना मौहल्ला नजदीक शिव चौक सिरसा व रमेश कुमार उर्फ पम्मी पुत्र नगीना राम वासी गली भाईजी वाली चण्डीगढिया मौहल्ला सिरसा के रूप में हुई है ।
           
  हरियाणा स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो युनिट जिला सिरसा के उप निरीक्षक राकेश कुमार के नेतृत्व में स उप नि अशोक कुमार की टीम ने डबवाली रोड  सिरसा से दो युवको को काबू करके राजपत्रित अधिकारी को मौका पर बुलाकर उनके सामने तलासी ली गई उसके कब्जे से 130 ग्राम हैरोईन की बरामदगी  हुई ।  
                                                                                   जिस पर आरोपीयान व सप्लायर के खिलाफ मुकदमा नंबर 250 दिनांक 26/05/2021 धारा 21/61/85 NDPS Act थाना शहर सिरसा दर्ज करके आगामी कारवाही अमल में लाई जा रही है ।



सलाम खाकी न्यूज से क्राइम रिपोर्टर सुमित कुमार

No comments:

Post a Comment