Advertisement

*4 ग्राम हेरोइन सहित युवक काबू*

 


सिरसा-20 अप्रैल....... जिला भर में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कारवाई करते हुए जिला की सीआईए कालांवाली पुलिस टीम ने गश्त व चैकिंग के दौरान गांव जगमालवाली क्षेत्र से एक युवक को 4 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है । इस संबंध में जानकारी देते हुए सीआईए कालांवाली प्रभारी सब इंस्पैक्टर राजपाल ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान अमनदीप सिंह पुत्र मंदर सिंह निवास जगमालवाली के रुप में हुई है । 



उन्होंने बताया कि पकड़े गए युवक से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ थाना कालांवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है । उन्होंने बताया कि सीआईए कालांवाली पुलिस टीम के सहायक उप निरीक्षक मदन लाल के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गश्त व चैकिंग के दौरान गांव जगमालवाली क्षेत्र में मौजूद थी । इसी दौरान सामने से आ रहे युवक ने पुलिस पार्टी को देखकर  वापिस मुड़कर भागने की कोशिश की तो शक के बिनहा पर उक्त व्यक्ति को काबू कर उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 4 ग्राम हेरोइन बरामद हुई । 



पकड़े गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कारवाई की जाएगी ।



No comments:

Post a Comment