महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता : एसपी राजेश कुमार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एसपी ने किया नव स्थापित महिला हैल्प डैस्कों का निरीक्षण सलाम खाकी न्यूज़
महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता : एसपी राजेश कुमार
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एसपी ने किया नव स्थापित महिला हैल्प डैस्कों का निरीक्षण
सलाम खाकी न्यूज़
फतेहाबाद, 8 मार्च। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह गंभीर है। जिला पुलिस द्वारा जहां महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों को रोकने के लिए कार्यवाही की जा रही है वहीं समय-समय पर महिलाओं को भी उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
यह बात पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार ने आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कही। उन्होंने ने कहा कि कोई भी महिला शिकायत लेकर आती है तो उसकी सुनवाई
प्राथमिक स्तर पर होनी चाहिएं ताकि उनकी समस्या का समाधान जल्द से जल्द हो सकें। महिला दिवस पर आज फतेहाबाद के एडीए सैन्टर में सेमिनार भी आयोजित किया गया। सेमिनार में काफी संख्या में पुरुष व महिला पुलिस कर्मचारियों ने भाग लिया। सेमिनार में महिला पुलिस अधिकारीयों
द्वारा महिलाओं को जहां उनके अधिकारों बारे जानकारी दी गई वहीं पोस्को एक्ट सहित विभिन्न कानूनों बारे भी बताया। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस द्वारा जिलेभर के थानों में महिला हैल्प डैस्क भी स्थापित किए गए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार ने आज जाखल,भूना व सदर टोहाना थानों में स्थापित महिला हैल्प डैस्क का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं बारे जानकारी ली। एसपी ने कहा कि अक्सर महिलाएं अपनी समस्या बताने को लेकर झिझक
महसूस करती है, ऐसे में इस समस्या को देखते हुए इन हैल्प डैस्कों की स्थापना की गई है। जहां महिलाएं खुलकर महिला पुलिस अधिकारी को अपनी बात बता सकती है और यहाँ महिला पुलिस अनुसंधानकर्ताओं के लिए सभी सुविधाएं भी दी गई हैं।
सलाम खाकी न्यूज़ फतेहाबाद से
ब्यूरो चीफ़
उजागर सिंह की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment