Advertisement

रक्तदान किसी की जिंदगी ही नहीं, परिवार की खुशियों को भी बचाता है : एसपी राजेश कुमार युवा सप्ताह के अंतर्गत एमएम कॉलेज में रक्तदान शिविर आयोजित, एसपी ने किया रक्तदाताओं को प्रोत्साहित, विद्यार्थियों, स्टाफ सदस्यों और प्रबंधक कमेटी सदस्यों ने किया 51 यूनिट रक्तदान, सलाम खाकी न्यूज़


 रक्तदान किसी की जिंदगी ही नहीं, परिवार की खुशियों को भी बचाता है : एसपी राजेश कुमार

युवा सप्ताह के अंतर्गत एमएम कॉलेज में रक्तदान शिविर आयोजित, एसपी ने किया रक्तदाताओं को प्रोत्साहित,

विद्यार्थियों, स्टाफ सदस्यों और प्रबंधक कमेटी सदस्यों ने किया 51 यूनिट रक्तदान,


सलाम खाकी न्यूज़

फतेहाबाद, 15 जनवरी। रक्तदान को समस्त विश्व में सबसे बड़ा दान माना गया है क्योंकि रक्तदान ही है, जो न केवल किसी जरूरतमंद का जीवन बचाता है बल्कि जिंदगी बचाकर उस परिवार के जीवन में खुशियों के ढ़ेरों रंग भी भरता है। रक्तदान करना न केवल सराहनीय बल्कि प्रेरणादायक है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। यह बात फतेहाबाद के पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार ने मनोहर मैमोरियल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मनाए जा रहे युवा सप्ताह के अंतर्गत 




एनएसएस व रैडक्रास इकाई द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कही। शिविर में विशिष्ट अतिथि के तौर पर सीडीएलयू एनएसएस और 




रैडक्रास इकाई कोर्डिनेटर आरती गौड़ ने भाग लिया वहीं अध्यक्षता एमएम एजुकेशन सोसायटी के प्रधान राजीव बत्रा ने की। वहां पर मौजूद युवाओं को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि युवाओ को सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर भाग लेने और स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करने 




का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य है। इसलिए उन्हें नशे के दलदल में फंसने की बजाए देशहित के कार्यों में भागीदारी करनी चाहिए। कार्यक्रम में रैडक्रास इकाई इंचार्ज प्रो. प्रतिभा मखीजा व डॉ. रचना




कम्बोज ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर एमएम कॉलेज के स्टाफ सहित काफी सख्यां में विद्यार्थियोंने भाग लिया।

सलाम खाकी न्यूज़ फतेहाबाद से

 ब्यूरो चीफ़

 उजागर सिंह की रिपोर्ट


No comments:

Post a Comment