फतेहाबाद भुना पुलिस ने 25 बोतल नाजायज शराब सहित एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, सलाम खाकी न्यूज़
फतेहाबाद भुना पुलिस ने 25 बोतल नाजायज शराब सहित एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार,
सलाम खाकी न्यूज़
फतेहाबाद, 15 जनवरी। भूना पुलिस ने एस एच ओ कपिल सिहाग के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नजायज शराब रखने वालों पर कार्यवाही करते हुए गश्त के दौरान भट्टी-बोस्ती रोड़ से एक व्यक्ति को कैनी में भरी 25 बोतल नाजायज शराब सहित गिरफ्तार
किया है। पुलिस ने पकड़े गये आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही की है। भूना पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली की एक व्यक्ति भट्ठू बोस्ती रोड़ पर अपनी ढाणी को जाने जाने वाले कच्चे रास्ते
पर प्लास्टिक कैनी में नाजायज शराब लिये खड़ा है और शराब बेचने की फिराक में है। इस सूचना पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को नाजायज शराब सहित काबू कर लिया। आरोपी को आज कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेजा जाएगा।
सलाम खाकी न्यूज़ फतेहाबाद से
ब्यूरो चीफ़
उजागर सिंह की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment