झिंझाना के थाना प्रभारी निरीक्षक सर्वेश सिंह को निलंबित किए जाने के बाद अपराध निरीक्षक कपिल गौतम को झिंझाना थाना का कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक बनाया गया था। इसके बाद पुलिस अधीक्षक सुकृति माधव ने आज थाना झिंझाना पर श्यामवीर सिंह को प्रभारी निरीक्षक नियुक्त कर दिया है। जिन्होंने आज थाना पहुंचकर अपना कार्यभार ले लिया है।
गौरतलब हो कि कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक कपिल गौतम झिंझाना थाने पर ही अपराध निरीक्षक के पद पर नियुक्त रहेंगे। अपराध निरीक्षक आरके शर्मा के कैराना स्थानांतरण हो जाने के बाद से यह पद खाली चल रहा था। जिनके स्थान पर कपिल गौतम को थाने में अपराध निरीक्षक के रूप में भेजा गया है।
प्रेम चन्द वर्मा

No comments:
Post a Comment