Advertisement

भारत बंद आह्वान के मद्देनजर कानून व्यवस्था व किसी अप्रिय घटना रोकने के लिए ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त -हरियाणा के मुख्य सचिव ने की प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस


 भारत बंद आह्वान के मद्देनजर कानून व्यवस्था व किसी अप्रिय घटना रोकने के लिए ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त

-हरियाणा के मुख्य सचिव ने की प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस


सलाम खाकी न्यूज़ 

फतेहाबाद, 7 दिसंबर।

जिलाधीश एवं उपायुक्त डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ ने दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 22(1) व 23(2) के अंतर्गत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला में 8 दिसंबर को भारतीय किसान यूनियन, किसान संगठनों व अन्य यूनियनों व संगठनों द्वारा भारत बंद का आह्वान किया है, के मद्देनजर कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी अप्रिय घटना को रोकने हेतू ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। इसके अतिरिक्त संबंधित उपमंडलाधीश अपने-अपने अधीनस्थ उपमंडल में कानून व्यवस्था बनाए रखने के इंचार्ज होंगे। जिलाधीश ने आदेश जारी कर ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के साथ पुलिस अधिकारियों को नियुक्त किया है।



इस बारे विस्तार से जानकारी देते हुए अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला नगर आयुक्त समवर्तक सिंह ने बताया कि जिलाधीश डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ के आदेशों की पालना में ड्यूटी मैजिस्टे्रट तहसीलदार विजय कुमार के साथ डीएसपी दलजीत सिंह, ड्यूटी मैजिस्टे्रट तहसीलदार प्रकाश चंद के साथ डीएसपी बीरेम सिंह, ड्यूटी मैजिस्टे्रट तहसीलदार विजय मोहन सियाल के साथ डीएसपी अजायब सिंह, ड्यूटी मैजिस्टे्रट उप तहसीलदार बलराम जाखड़ के साथ डीएसपी सतेन्द्र कुमार, ड्यूटी मैजिस्टे्रट जीएम डीआईसी ज्ञानचंद के साथ थाना प्रबंधक शहर फतेहाबाद, ड्यूटी मैजिस्टे्रट उप तहसीलदार राजेश गर्ग के साथ थाना प्रबंधक सदर 


फतेहाबाद, ड्यूटी मैजिस्टे्रट एसडीओ पंचायती राज भूपिन्द्र सिंह के साथ थाना प्रबंधक शहर टोहाना, ड्यूटी मैजिस्टे्रट बीडीपीओ नरेन्द्र सिंह के साथ थाना प्रबंधक सदर टोहाना, ड्यूटी मैजिस्टे्रट एसडीओ मार्किटिंग बोर्ड लखवीर सिंह के साथ थाना प्रबंधक शहर रतिया, ड्यूटी मैजिस्टे्रट उप तहसीलदार भजनदास के साथ थाना प्रबंधक सदर रतिया, ड्यूटी मैजिस्टे्रट बीडीपीओ विनय कुमार के साथ थाना प्रबंधक भट्टू कलां, ड्यूटी मैजिस्टे्रट बीडीपीओ रवि कुमार के साथ थाना प्रबंधक भूना, ड्यूटी मैजिस्टे्रट उप तहसीलदार रामचंद्र के साथ थाना प्रबंधक जाखल व ड्यूटी मैजिस्टे्रट एसडीओ जल सेवाएं मंडल बलराज के साथ थाना प्रबंधक यातायात को ड्यूटी पर लगाया है।

सलाम खाकी न्यूज़ फतेहबाद से

 ब्यूरो चीफ़

 उजागर सिंह की रिपोर्ट


No comments:

Post a Comment