Advertisement

डीसी व एसपी ने किया जिला के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा, कानून व सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा


 डीसी व एसपी ने किया जिला के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा, कानून व सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

सलाम खाकी न्यूज़ 


फतेहाबाद/रतिया/टोहाना, 12 दिसंबर।

उपायुक्त डॉ. नरहरि सिंह बांगड़, पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने जिला में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने रतिया में पंजाब राज्य की सीमा के साथ लगते गांव ब्राह्मणवाला, हांसपुर, मनियाना बॉर्डर (टोहाना-चंडीगढ़ रोड), कुलां, भूना, मोची-चौबारा, गोरखपुर, बड़ोपल, भोडा होसनाक आदि स्थानों का दौरा किया।



सुरक्षा व कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए उपायुक्त डॉ. बांगड़ ने पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे आपसी घनिष्ट तालमेल बनाकर ड्यूटी करें। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए जिला के विभिन्न स्थानों नाकें भी लगाए गए है और धारा 144 लागू की गई है।



उल्लेखनीय है कि भारतीय किसान यूनियन, किसान संगठनों व अन्य यूनियनों व संगठनों द्वारा 12 दिसंबर को सभी टोल प्लाजा को टोल फ्री करने और 14 दिसंबर को सभी मंत्री सांसदों का घेराव करने, उनके गांवों में प्रवेश का विरोध करने व बंद का आह्वान किया गया है। जिला में कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर उपायुक्त डॉ. बांगड़ ने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। किया है। इसके अलावा संगठनों के जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन करे ज्ञापन सौंपने का आहवान भी किया गया है। इन सबके 



मद्देनजर कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए जिलाधीश एवं उपायुक्त डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ ने धारा 144 लागू करते हुए क्षेत्रवार ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। इसके अतिरिक्त संबंधित उपमंडलाधीश अपने-अपने अधीनस्थ उपमंडल में कानून व्यवस्था बनाए रखने के इंचार्ज होंगे। जिलाधीश ने आदेश जारी कर ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के साथ पुलिस 



अधिकारियों को नियुक्त किया है। जिला में प्रशासन द्वारा कानून व सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए गए है। इस अवसर पर उपमंडलाधीश सुरेन्द्र सिंह बेनीवाल, कुलभूषण बंसल, नवीन कुमार, डीएसपी बीरम सिंह पोसवाल, सुभाष बिश्रोई, दलजीत बेनीवाल, कार्यकारी अभियंता कृष्ण गोयत, तहसीलदार विजय कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारीगण मौजूद रहे

सलाम खाकी न्यूज़ फतेहबाद से

 ब्यूरो चीफ़

 उजागर सिंह की रिपोर्ट


No comments:

Post a Comment