Advertisement

ललितपुर न्यूज:- बुंदेलखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रथम बैठक कल।

ललितपुर न्यूज:- बुंदेलखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रथम बैठक कल।
ललितपुर। बुंदेलखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के नवोदित पदाधिकारियों की पहली बैठक क्रिसमस डे पर दिनांक 25 दिसम्बर 2020 दिन शुक्रवार को समय 12 बजे से बन्दरगुढा जाखलौन में जितेन्द्र दीक्षित जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ झाँसी के मुख्य आतिथ्य एवं मृत्युंजय सिंह कार्यवाहक प्रदेशाध्यक्ष और देवेश शर्मा प्रदेश महामंत्री की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित की गई है। जिसमें प्रदेश इकाई के साथ, मंडल एवं झाँसी जिला के समस्त पदाधिकारी और जिला एवं ब्लॉक कार्यकारिणी के शिक्षक उपस्थित रहेंगे। जिला प्रवक्ता विशाल जैन पवा ने बताया कि कार्यक्रम में प्रांतीय कार्यकारिणी के सम्मान समारोह का आयोजन एवं संगठन के विस्तार, आगामी कार्य योजना पर विस्तृत चर्चा होगी।
     प्रदेश ब्यूरो
पत्रकार इन्द्रपाल सिंह

No comments:

Post a Comment