हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो का चैयरमेन नियुक्त पर सुभाष बराला को नागरिकों व कार्यकर्ता ने दीं बधाई
सलाम खाकी न्यूज
टोहाना, 17 अक्टूबर।
टोहाना के पूर्व विधायक एवं भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला को राज्य सरकार में हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो का चैयरमेन नियुक्त होने पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ सहित विभिन्न विभागों के मंत्रीगण तथा वरिष्ठ नेताओं ने बधाई दीं। शनिवार को भी हजारों की संख्या में नव नियुक्त चैयरमेन सुभाष बराला को कार्यकर्ताओं, नागरिकों तथा क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने बराला फार्म हाउस पर पहुंचकर बधाई दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी नागरिकों ने सुभाष बराला को प्रदेश सरकार द्वारा नये दायित्व देने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का भी आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के नव नियुक्त चैयरमेन सुभाष बराला ने कहा कि केंद्र तथा राज्य सरकार देश व प्रदेश में सभी वर्गों के उत्थान के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया है। इसके अलावा किसानों की आमदनी दौगुनी करने के लिए भी केंद्र सरकार ने तीन नये अध्यादेशों को लागू किया है। नये कृषि कानूना किसानों की आर्थिक हालात में बदलाव लाएंगे। नए कानूनों से कृषक समुदाय के लिए खेती जोखिम मुक्त हो जाएगी, किसान आगे बढ़ेंगे और देश की संपन्न आधुनिक अर्थव्यवस्था का हिस्सा बनेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों को उच्च गुणवत्ता की भंडारण सुविधा, कोल्ड चैन तथा कृषि प्रसंस्करण इकाइयों का लाभ मिलेगा और कृषि उपज कुप्रबंधित गोदामों में नहीं खराब हो पाएगी। नए कृषि कानून अन्नदाताओं को इच्छानुसार मूल्य पर अपनी फसल कहीं भी बेचने की आजादी देंगे। किसान अपनी फसलों को स्वयं मौल-भाव करने में सक्षम होंगे।
नव नियुक्त चैयरमेन सुभाष बराला ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कानून किसानों को प्रचलित प्रथाओं से मुक्त करवाएंगे। उन्होंने स्पष्टï किया कि किसानों के फसलों की एमएसपी और मंडियों की स्थापित व्यवस्था पर कोई आंच नहीं आएगी। नए कानून बनने से खेती घाटे का सौदा नहीं रहेगी और इनका लाभ सभी किसानों को होगा। इन कानूनों में किसानों की आय में वृद्घि का संकल्प निहित है, क्योंकि इनमें किसानों के लिए कृषि और इससे संबंधित क्षेत्रों के नए रास्ते खुलेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में समान रूप से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं, जिन पर करोड़ों रुपये की धनराशि खर्च की जा रही है। सबका साथ सबका
विकास, हरियाणा एक हरियाणवी एक के नारे को चरितार्थ करते हुए आमजन मानस के लिए भलाई के कार्य किए जा रहे हैं। इस अवसर पर सुभाष गर्ग एडवोकेट, जिला महामंत्री रिंकूमान, कृष्ण नैन, वेद जांगड़ा, पार्षद संजय रेवड़ी, रविंद्र मेहता, नगर परिषद चेयरमैन कुलदीप, जिले सिंह बराला, रिंकू गर्ग, कमल गुप्ता, राजेंद्र ठकराल आदि मौजूद रहे।
सलाम खाकी न्यूज फ़तेहाबाद से
जिला प्रभारी
उजागर सिंह की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment