फतेहाबाद पुलिस ने मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस, एसपी ने कर्मचारियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ
सलाम खाकी न्यूज
फतेहाबाद, 31 अक्तूबर। जिला पुलिस द्वारा आज लौहपुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। लघु सचिवालय में पुलिस अधीक्षक श्री
राजेश कुमार ने पुलिस कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलवाई। कर्मचारियों ने संकल्प लिया कि वह राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखेंगे। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए एसपी श्री राजेश कुमार ने सरदार पटेल की जीवनी
पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रीय एकता के मायने बताए। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्मदिवस राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
भारत वर्ष को संगठित एवं एकजुट करने में सरदार वल्लभ भाई पटेल की अहम भूमिका थी। आजादी के बाद भी भारत काफी
प्रान्तों में बंटा हुआ था और इन सभी प्रान्तों रजवाड़ों को एक सूत्र में पिरोने का कार्य सरदार पटेल ने किया। कार्यक्रम में काफी संख्या मे पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
सलाम खाकी न्यूज फ़तेहाबाद से
ब्युरो चीफ़
उजागर सिंह की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment