मोदी सरकार द्वारा रबी की फसलों की एमएसपी में की गई वृद्धि पर कम्युनिस्ट व कांग्रेसी पर एक करारा तमाचा: नापा व ग्रोहा
विधायक लक्ष्मण नापा व भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा ने केन्द्र सरकार द्वारा फसलों के दाम पर की गई वृद्धि पर मोदी सरकार का किया आभार व्यक्त
फतेहाबाद: 22 सितम्बर रतिया के विधायक लक्ष्मण नापा व भाजपा के जिलाध्यक्ष स. बलदेव ग्रोहा ने केन्द्र सरकार द्वारा रबी की फसलों की एमएसपी में की गई वृद्धि से जिले के किसानों में भारी खुशी व्याप्त है। श्री नापा व श्री ग्रोहा ने रबी की फसल में की गई वृद्धि के लिए मोदी सरकार का आभार व्यक्त किया है। विधायक लक्ष्मण नापा व भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा ने केन्द्र सरकार द्वारा की गई फसलों के रेट मे वृद्धि कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं व कांग्रेसी नेताओं के लिए एक करारा तमाचा है। जोकि किसानों को बहकाने का असफल प्रयास कर रहे थे। उन्होने कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी के नेता व कांग्रेस सिर्फ चीन के पिट्टू का रोल अदा कर रही है देश के किसानों का हित नहीं सोच रही।
विधायक लक्ष्मण नापा व भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा ने कहा कि मोदी सरकार कृषि सुधार से संबंधित कानून किसानों के हितों की पुरी रक्षा करेंगे। उन्होने कहा कि सानों से आहवान किया कि विपक्षी नेताओं के बहकावें में ना आए ये सिर्फ अपनी राजनीति रोटियां सेकने का काम कर रहे है। किसानों के हित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों सुरक्षित है। उन्होने कहा कि पहले की तरह मंडिया कायम रहेगी। किसान अपना उत्पाद कहीं भी बेच सकते है। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार का लक्ष्य है कि किसानों को पैदावार का अच्छा दाम मिले यह सुधार 21वीं सदी की जरूरत है। इससे पहले किसानों के हाथ-पांव बंधे हुए थे अब वे अपना उत्पाद देश के किसी भी मंडी में बेच सकते है। उन्होने कहा कि किसानों को अब पूरी आजादी है जहां उन्हे अधिक लाभ मिलेगा किसान अब वहीं अपना अनाज बेचेगा। विधायक लक्ष्मण नापा व जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा ने उन किसानों का भी धन्यावाद किया जिन्होने कल भाजपा सरकार के पक्ष में ट्रैक्टर मार्च निकालकर व ज्ञापन देकर सरकार के हाथ मजबूत किए है। दुसरी तरफ विपक्ष द्वारा किए गए प्रदर्शन पुरी तरह असफल हुए है तथा उन्होने कहा कि जिले के किसानों ने मोदी सरकार के फैसलों पर आस्था जताकर मोहर लगाई है।
सलाम खाकी न्यूज फ़तेहाबाद से
ब्युरो चीफ़
उजागर सिंह की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment